logo

दिव्यांग कल्याण एवं विकास परिषद, जिला बड़वानी की बैठक आज सम्पन्न हुई, जिसमें संगठन के सक्रिय कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।



दिनांक: 9 नवम्बर 2025, दिन: रविवार
समय: प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक
स्थान: दिव्यांग कल्याण एवं विकास परिषद, जिला बड़वानी

दिव्यांग कल्याण एवं विकास परिषद, जिला बड़वानी की बैठक आज सम्पन्न हुई, जिसमें संगठन के सक्रिय कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। बैठक में निम्न विषयों पर विस्तृत चर्चा एवं निर्णय लिए गए —

1. दिव्यांग मासिक बचत राशि की वार्षिक समीक्षा:
बैठक में परिषद की वार्षिक बचत राशि की समीक्षा की गई। अब तक लगभग ₹2.20 लाख की राशि संगठन के खाते में जमा है। बचत समिति द्वारा लगभग ₹2.00 लाख की राशि अत्यंत कम ब्याज दर पर सहायता के रूप में जरूरतमंद दिव्यांग सदस्यों को वितरित की गई है।


2. विश्व विकलांग दिवस की तैयारी:
आगामी विश्व विकलांग दिवस के अवसर पर “दिव्यांग मिलन कार्यक्रम” आयोजित किए जाने पर चर्चा हुई। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु आवश्यक सहायता एवं सहयोग प्रदान करने के प्रस्ताव पारित किए गए।


3. अन्य दिव्यांग समस्याओं पर चर्चा:
बैठक में जिले के दिव्यांगजनों से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं उनके समाधान हेतु सुझाव प्रस्तुत किए गए।



बैठक में उपस्थित प्रमुख साथियों में —
हिम्मत सिंह तंवर (राष्ट्रीय अध्यक्ष), मो. सलीम मेमन, रघुनाथ सिंह जामोद, भगवान सिंह रावत, विरेन्द्र चौधरी, सुरेश कच्छावा, सुगर पटेल, दारकी जमरे, कुंदन दीदी, भग्गु दादा, नारायण यादव, दीपक चौहान तथा अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे

10
3733 views