logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ईवीएम जमा करने के दौरान हादसे का शिकार हुए शिक्षक, कूल्हे की हड्डी टूटी

आमस प्रखंड के शमशेरखाप मध्य विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक विजय कुमार चुनावी ड्यूटी के दौरान एक हादसे का शिकार हो गए। हादसे में उनका कूल्हा (जांघ की हड्डी) टूट गई।

शिक्षक विजय कुमार ने बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत वे बोधगया विधानसभा क्षेत्र के सिलौंजा मध्य विद्यालय के बूथ संख्या 74 पर बतौर पोलिंग अफसर टू नियुक्त थे। शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के बाद वे डिस्पैच सेंटर गया बाजार समिति में ईवीएम मशीन जमा करने जा रहे थे। इसी दौरान वे ईवीएम सहित पिकअप वाहन से नीचे गिर गए, जिससे उन्हें अंदरूनी चोटें आईं और कूल्हा टूट गया।
फिलहाल वे शेरघाटी के एक निजी अस्पताल में इलाजरत हैं।
दुर्घटना की जानकारी मिलते ही शिक्षक संघ अध्यक्ष कपिलदेव पासवान ने दुख जताया और डीएम से घायल शिक्षक को उचित मुआवजा देने की मांग की है।वहीं, राजेश रौशन, निरंजन कुमार, राजेश कुमार, अमित सिंह, सैनिक यादव, विनोद कुमार सहित कई शिक्षकों ने भी इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

67
2647 views

Comment