
गायत्री परिवार ट्रस्ट - छबड़ा का पुनर्गठन हुआ
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज, हरिद्वार के तत्वाधान में संचालित गायत्री मंदिर छबड़ा के ट्रस्ट का पुनर्गठन सर्व सम्मति से सम्पन्न हुआ। मुख्य प्रबन्धक ट्रस्टी की आकात्मिक मृत्यु से रिक्त हुए मुख्य प्रबन्धक ट्रस्टी के पद पर श्री छीतर लाल गुर्जर को मुख्य प्रबन्धक ट्रस्टी बनाया गया। शांति कुंज हरिद्वार के पर्यवेक्षक श्री प्रभाशंकर दुबे की उपस्थिति में, उप जोन कोटा के समन्वयक श्री रामरतन नरवर ने चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न करवाए । गायत्री परिवार के जिला समन्वयक श्रीचन्द्रप्रकाश संखला ने पुनर्गठन प्रक्रिया को सम्पन्न करवाया।गायत्री परिवार इस्ट में मुख्य प्रबंधक ट्रस्टी श्रीधीतर लाल गुर्जर सहायक प्रबन्धक ट्रस्टरी श्री ओम प्रकाश तिवारी, कोषाध्यास श्री गंगाधर मौर्य के साथ श्री निरंजन शर्मा को ट्रस्टी, श्री प्रीतम सिंह मेहता श्री पन्नालाल नागर श्री प्रेमचन्द बनोरिया श्रीहरिओम सेन श्री कन्हैयालाल प्रजापति सहित नौ लोगों को ट्रस्ट मण्डल बनाया गया। नव निर्वाचित मुख्य प्रबन्धक ट्रस्टी छीतर लाल गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि गायत्री परिवार छबड़ा अपने मिशन के कार्यों को लगातार आगे बढ़ता रहेगा।