logo

तिसरी में बिरसा जयंती 150 वीं और 25वां झारखंड स्थापना दिवस समारोह का बड़े धूम-धाम से मनाई गई।

तिसरी आज दिनांक 15 नवंबर 2025 दिंन शनिवार को वैसी कार्यलय प्रांगन तिसरी में बिरसा जयंती 150 वीं और 25वां झारखंड स्थापना दिवस समारोह का बड़े उत्साह के साथ मनाया गया इस अवसर पर हुडिंग बुरु जुग जहेर गाढ़ के तत्वावधान में एक समारोह आयोजित किया गया, जिसमें केक काटकर दोनों महत्वपूर्ण दिवसों को मनाया गया। आयोजन झारखण्ड स्थापना दिवस और भगवन बिरसा मुंडा की जयंती को संयुक्त रुप से मनाया गया. कार्यक्रम में तिसरी वैसी कार्यलय प्रांगन में मुख्य समारोह आयोजित किया गया। संस्कृति प्रदर्शन लोक नृत्य, गीत और जनजातीय संस्कृति का प्रदर्शन किया गया, जिसमें बिरसा मुंडा के जीवन संघर्ष को उजागर किया गया।
कार्यक्रम में शामिल प्रमुख लोग संतोष बास्के अध्यक्ष हुडिंग बुरु जुग जहेर गाढ़, गणेश टुडु कोषाध्यक्ष, अरविंद मुर्मू ASSSB तीसरी, अतिथियों की उपस्थिति समारोह में दीपक मुर्मू गंगाराम टुडु,किशोर हंसदा प्रवक्ता,बैजू मरांडी तिसरी उपप्रमुख,विजय मुर्मू समाजिक कार्यकर्ता सहित अन्य गणमान्य लोग और ग्रामीण शामिल हुए। कार्यक्रम में बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया.यह आयोजन स्थानीय आदिवासी संस्कृति और झारखंड की स्थापना के महत्व को दर्शाता है।

32
1796 views