logo

श्री पशुपतिनाथ महादेव का पाटोत्सव 11 दिवसीय आयोजन समापन, प्रसादी ब्रहमभोज हुआ

मंदसौर। भागवत विचार संस्थान एवं आयोजन समिति के तत्वाधान मे अष्टमुखी श्री पशुपतिनाथ महादेव मंदिर,मंदसौर मे प्रतिष्ठा वर्ष 65 व पाटोत्सव 65 वां पर्व पर 11 दिवसीय आयोजन सम्पन्न हूआ। श्री पशुपतिनाथ महादेव मंदिर परिसर मे राष्ट्रीय कथा व्यास पं.श्री रूद्रदेव त्रिपाठी जावद वालों के मुखाविंद से श्री शिव महापुराण कथा प्रवाहित हूई तथा पं.श्री राधेश्याम व्यास, पं.कुलदीप जोशी साकरीया वाले, बाल कथा व्यास पं.शिवम शास्त्री पंचेड़ ने श्री राम कथा एवं श्री कृष्ण लीलाओं का आनंद बरसाया गया। भागवतार्चाय पं.श्रीकृष्ण वल्लभ शास़्त्री द्वारा आध्यात्मीक गुढ रहस्यों का तत्व समझाया। प्रतिदिन नियमित संतो, प्रबुद्धजनों के उद्धबोधन हुए। कार्तिक पुर्णिमा सें प्रारंभ हुए इस आयोजन समापन पर श्री पशुपतिनाथ महादेव का पाटोत्सव अभिषेक, आरती व प्रसाद वितरण हुआ। आयोजन समिति के राधेश्याम मारू, प्रद्युम्न शर्मा ने बताया की पशुपतिनाथ महादेव मंदिर पाटोत्सव 65 वां पर्व पर सम्पन्न हुए 11 दिवसीय आयोजन मे धार्मीक नगरी मंदसौर के अलावा दुर दराज के हजारों भक्तजनों ने धर्म लाभ ग्रहण किया। गुरूकल के बटूकों सहित, ब्राहमणजन, मंदिर सेवादारों एवं भक्तो का ब्रहमभोज भी हुआ।

0
66 views