logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गाज़ीपुर के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि : मेडिकल कॉलेज में एमआरआई मशीन व हाइटेक जांच मशीनों का हुआ शुभारंभ

गाजीपुर। महर्षि विश्‍वामित्र स्‍वशासीय मेडिकल कालेज गाजीपुर में गुरुवार को 15.45 करोड़ की लागत से स्‍थापित एमआरआई मशीन और हाईटेक जांच की मशीनों को पावर ग्रि‍ड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के कार्यकारी निदेशक योगेश कुमार दीक्षित और मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर डा. आनंद मिश्रा ने विधि विधान से उद्घाटन किया। यह सुविधा पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया द्वारा सीएसआर के तहत लगभग 12 करोड़ रुपये की लागत से एमआरआई मशीन स्थापित की गई है शेष CSR के तहत अन्य खून जांच की मशीनें भी स्थापित की गईं जिनकी कुल लागत 15.45 करोड़ है। आज यह परियोजना पूर्ण होकर जनमानस को समर्पित हुई। पावर ग्रिड के कार्यकारी निदेशक एवं प्रधानाचार्य ने मिलकर रिबन काटकर इस महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुविधा का विधिवत उद्घाटन किया। योगेश कुमार दीक्षित ने कहा कि “पावर ग्रिड हमेशा समाज एवं स्वास्थ्य व्यवस्था के महत्त्व को समझने के साथ-साथ समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को भी ईमानदारी से निभाता है। हमें गर्व है कि गाज़ीपुर की जनता को अत्याधुनिक एमआरआई सुविधा उपलब्ध कराने में हम योगदान दे पाए। अब लोगों को दूर-दराज़ की जगहों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। मेडिकल कॉलेज में एमआरआई उपलब्ध होना एक बड़ी उपलब्धि है।” प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. आनंद मिश्र ने कहा कि “एमआरआई न होने की वजह से मरीजों को कई प्रकार की समस्याएँ थीं। हम और हमारी टीम ने लगनपूर्वक वर्षों पूर्व एमआरआई मशीन की मांग का आग्रह किया था और आज उसका सपना पूरा हुआ है। इससे गाज़ीपुर की स्वास्थ्य सेवाओं में मील का पत्थर साबित होगा। हमें पावर ग्रिड के सभी अधिकारियों का हृदय से आभार है। गाज़ीपुर में एमआरआई होने की वजह से अब मरीजों को वाराणसी या अन्य जिलों में जाने की आवश्यकता नहीं रहेगी। मेडिकल कॉलेज में ही सभी एमआरआई जांचें अब पारदर्शी दरों पर उपलब्ध होंगी।” एमआरआई के उद्घाटन में पावर ग्रिड कॉरपोरेशन के वरिष्ठ अधिकारीगण सबहत उमर, उप महाप्रबंधक (CSR), पावर ग्रिड, लखनऊ, राजकुमार, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक, पावर ग्रिड, वाराणसी, आलोक कुमार, मुख्य प्रबंधक, पावर ग्रिड, वाराणसी, विवेक कुमार, वरिष्ठ कार्मिकी सचिव (एडमिन), पावर ग्रिड, वाराणसी मौजूद रहे। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के उप प्रधानाचार्य डॉक्टर निरज पांडेय व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर राजेश सिंह एवं अन्य चिकित्सक, स्टाफ भी उपस्थित रहे।

48
827 views

Comment