logo

आर्यंस एकेडमी के प्रबंधक विनोद जालान के आवास पर क्षेत्रीय पर्यावरण संरक्षण के संयोजक संघ के पूर्व प्रचारक के नेतृत्व में पंच पर्यावरण पर हुई गोष्ठी

सोनभद्र न्यूज
आज दिनांक 20 नवंबर 2025 दिन बृहस्पतिवार को श्रीमान धीर सिंह पवैया मध्य क्षेत्र के पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के संयोजक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व प्रचारक का आगमन विनोद जालान के आवास पर हुआ,जहां पंच परिवर्तन के अंतर्गत पर्यावरण से संबंधित एक बैठक का आयोजन किया गया। पर्यावरण संरक्षण के लिए हरित घर, जल संरक्षण, जमीन संरक्षण, कूड़े का विभाजन, गिला कुड़ा, सुख कुड़ा ऊर्जा संरक्षण, जंगल व वन संरक्षण, घर की छत आंगन बालकनी में पंचवटी लगाना। जीव संरक्षण, पंछी व जानवरों के लिए दाना पानी की व्यवस्था करना इत्यादि विषयों पर आपके द्वारा मार्गदर्शन किया गया। पूजन सामग्री जैसे पूजा के फूल एवं रसोईघर से निकलने वाली सब्जी व फलों इत्यादि के छिलकों से खाद बनाना ना कि भूमि इत्यादि में फेंक देना प्रत्येक व्यक्ति द्वारा कम से कम एक पौधा लगाना एवं उसका संरक्षण व संवर्धन करना डिस्पोजल (प्लास्टिक थर्माकोल कागज) का प्रयोग न करना। बाजार जाते समय कपड़े की थैली लेकर जाना, प्लास्टिक थैली का उपयोग न करना, लाइट व पंखे का कम उपयोग करना आदि विषयों पर गहन चर्चा के साथ ही आपका मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ। इसके पश्चात श्रीमान धीर सिंह द्वारा दी आर्यंस एकेडमी स्कूल संत नगर में वृक्षारोपण का कार्यक्रम संपादित किया गया एवं श्री रवि थर्ड व अनीता थर्ड के हरित आवास का निरीक्षण कर पर्यावरण के प्रति सजग रहने के लिए उनको अनेकों- नेक बधाई भी दी। समस्त कार्यक्रमों में श्रीमान कृष्ण मोहन जी पर्यावरण संरक्षण गतिविधि, प्राप्त संयोजक श्रीमान मनोज मिश्रा, पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के सहसंयोजक काशी प्रांत श्री संजीत कुमार चौबे एडवोकेट, विनोद जालान, विभाग प्रचारक काशी प्रांत सोनभद्र श्रीमान उपेंद्र जी, सोनभद्र जिला प्रचारक श्रीमान राहुल जी, सोनभद्र नगर कार्यवाह श्रीमान महेश जी ,रेणुकूट जिला प्रचारक श्रीमान योगेश जी, जिला शिक्षण संस्थान प्रमुख श्री श्याम जी गौतम, धार्मिक संस्थान प्रमुख श्री शंभू नाथ कौशिक, सामाजिक संस्थान प्रमुख श्री संतोष पांडे, पॉलिथीन कचरा प्रबंधन प्रमुख श्री अतुल बंसल जी, सोनभद्र जिले से जिला पर्यावरण प्रमुख श्री मनीष सिंह,शिक्षण संस्थान प्रमुख श्री जय सिंह यादव, धार्मिक संस्थान प्रमुख श्री निरजानंद शास्त्री, सामाजिक संस्थान प्रमुख सरदार संतोष सिंह,नारी शक्ति प्रमुख श्रीमती प्रमिला त्रिपाठी, नारी सहशक्ति प्रमुख श्रीमती वंदना वर्मा, युवा शक्ति प्रमुख हरिओम पांडे ,जनसंवाद प्रमुख श्री राजेश मिश्रा, पेड़ आयाम प्रमुख श्री संदीप मिश्रा, पानी आयाम प्रमुख श्री नवीन कुमार पांडे,पॉलीथीन कचरा प्रबंधन प्रमुख श्री अमितेश कुमार चौबे आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

26
1436 views