logo

डालमिया नगर खेल मैदान में पौधारोपण



कमांडो न्यूज़

डालमिया नगर, देहरी-ऑन-सोन।
ग्रीन सिटी और क्लीन सिटी के तर्ज पर पूर्व सैनिक कल्याण संघ के अध्यक्ष एवं टीम डेहरियन्स के संयोजक आर. के. सिंह तथा अजय कुमार द्वारा डालमिया नगर खेल मैदान में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान दोनों पदाधिकारियों ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए और उनका संरक्षण सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। सभी सहयोगियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए शहर को हरा-भरा और स्वच्छ बनाने का प्रण लिया।

पौधारोपण अभियान का मुख्य उद्देश्य—

पर्यावरण संरक्षण

हरियाली को बढ़ावा

स्वच्छ और स्वस्थ शहर का निर्माण


कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने यह संदेश दिया कि सामूहिक प्रयास से ही शहर को ग्रीन एवं क्लीन बनाया जा सकता है।

5
196 views