logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नालंदा विश्वविद्यालय के नव नालंदा विहार कैंपसमें उसके 75वें स्थापना दिवस पर गायिका अंशिका सिंह सम्मानित, सुरमयी प्रस्तुति से जीता दर्शकों का दिल

नालंदा, बिहार — नालंदा विश्वविद्यालय के नव नालंदा विहार कैंपस में उसके 75वें स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया। इस विशेष दिन को संगीत की मधुर धुनों ने और भी यादगार बना दिया, जब सुप्रसिद्ध गायिका अंशिका सिंह ने अपनी सुरमयी आवाज़ से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरे सभागार में तालियों की गूंज और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

आयोजकों के अनुसार, अंशिका सिंह अपने उत्कृष्ट संगीत योगदान के लिए देश के शीर्ष नेतृत्व से भी सम्मान प्राप्त कर चुकी हैं। स्थापना दिवस पर विश्वविद्यालय के कुलपति श्री सिद्धार्थ सिंह ने उन्हें अंगवस्त्र और सम्मान पत्र प्रदान कर स्वागत किया।

कार्यक्रम में अंशिका सिंह के पिता दीप सिंह रोशन भी मौजूद रहे, जिनके चेहरे पर बेटी की सफलता का गर्व साफ झलक रहा था। वहीं ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन के जिला मीडिया प्रभारी राहुल सिंह राजपूत की उपस्थिति ने भी समारोह की गरिमा बढ़ाई।

संगीत संगति में पंकज राय ने तबला और मोहित सहनी ने हारमोनियम पर अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कार्यक्रम की शोभा और बढ़ा दी।

नव नालंदा विहार कैंपस विशेष रूप से बौद्ध धर्म और संस्कृति की पढ़ाई के लिए जाना जाता है, और इस कैंपस का 75वां स्थापना दिवस इतिहास, शिक्षा और कला का सुंदर संगम बन गया। उपस्थित दर्शकों ने कहा कि यह रात उनके लिए एक अविस्मरणीय अनुभव रही और ऐसे सांस्कृतिक आयोजन आगे भी होते रहने चाहिए।

128
3668 views

Comment