logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

BHU के पूर्व कुलपति प्रोफ़ेसर वाईसी सिम्हाद्रि का निधन, पोस्ट-कोविड19 निमोनिया से थे संक्रमित


वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफ़ेसर वाईसी सिम्हाद्री का शनिवार को निधन हो गया है। वे 79 वर्ष के थे। वे पोस्ट-कोविड19 निमोनिया से संक्रमित थे। उनका शनिवार को सुबह 6 बजे विशाखापतनम के एक निजी अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ। उनके परिवार में पत्नी व एक पुत्र हैं।


प्रोफ़ेसर सिम्हाद्री ने काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के 21वें कुलपति के रूप में 31 अगस्त, 1998 से 20 फरवरी, 2002 तक अपनी सेवाएं दी। प्रोफ़ेसर वाईसी सिम्हाद्री एक प्रख्यात शिक्षाविद एवं कुशल प्रशासक के रूप में जाने जाते रहे। वे 
पटना विश्वविद्यालय, आंध्रा विश्वविद्यालय, आचार्य नागार्जुन विश्वविद्यालय के भी कुलपति रहे एवं उन्होंने कई अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों का भी नेतृत्व किया। 

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, बतौर कुलपति प्रोफ़ेसर वाईसी सिम्हाद्री को उनके कुशल नेतृत्व व प्रशासकीय प्रवीणता के लिए याद करता है। एक संस्थान के रूप में विश्वविद्यालय के विकास व विश्वविद्यालय परिवार के कल्याण के लिए एक अभिभावक के रूप में प्रोफ़ेसर सिम्हाद्री के योगदान को हर एक सदस्य सदैव याद रखेगा। 


विश्वविद्यालय परिवार प्रोफ़ेसर वाईसी सिम्हाद्री के निधन से गहरे दुख में है एवं शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए ये कामना करता है कि इस संकट की घड़ी में परमपिता परमेश्वर उन्हें शक्ति प्रदान करे।





120
15135 views

Comment