
उमरिया में करिया लोनी गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई — इनामी बदमाश गिरफ्तार
उमरिया जिले की बड़ी घटना : करिया लोनी गिरोह पर प्रशासन की निर्णायक कार्रवाई
उमरिया जिले में बीती रात 19–20 नवंबर के बीच करिया लोनी नामक गिरोह द्वारा कई स्थानों पर गंभीर उद्दंडता, लूटपाट और हिंसा की घटनाएँ की गईं।
गिरोह ने पेट्रोल पंप, कालरी कर्मचारी, प्रधान आरक्षक, राजवी ढाबा क्षेत्र में चल रहे हार्वेस्टर से लेकर रेल विभाग के कर्मचारी तक कई लोगों के साथ लूटपाट की।
इन घटनाओं में लगभग 70 हजार रुपये नगद, मोबाइल और अन्य सामान की लूट की पुष्टि हुई है। हार्वेस्टर मालिक से भी लगभग 45,000 रुपये छीने गए। अपराधी वारदातों के बाद धनवाही के जंगलों में छिपे हुए थे।
लेकिन कहते हैं— अन्याय और अपराध का अंत तय है।
जिले के मुखिया द्वारा स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एक विशेष टीम (Special Task Team) का गठन किया गया। उच्च स्तरीय टीम ने लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया और 21 एवं 22 नवंबर को इनामी बदमाश को गिरफ्त में लेने में सफलता प्राप्त की।
यह कार्रवाई जिले के प्रशासन और पुलिस विभाग के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
गिरोह पहले भी अनेक आपराधिक वारदातों में शामिल रहा है, परंतु हर बुराई का अंत निश्चित है।
समाज के लिए संदेश :
ऐसे असामाजिक और ओछी मानसिकता वाले तत्वों से सतर्क एवं सजग रहें। प्रशासन हर परिस्थिति में जनता की सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।