स्वच्छ भारत अभियान और कूड़ेदान व शौचालय और कचरा पृथक्करण: स्वच्छ भारत अभियान के तहत कचरे को अलग-अलग रखने पर जोर दिया
तालग्राम कन्नौज से वाइस ब्यूरो चीफ अखिलेश राजपूत की रिपोर्ट तालग्राम कन्नौज बताते चलें कि जनपद कन्नौज तहसील छिबरामऊ में ब्लॉक तालग्राम के ग्राम पंचायत टिकरी कलसान का मामला सामने आया है स्वच्छता भारत अभियान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है,क्योंकि यह प्रभावी कचरा प्रबंधन के लिए कचरे को अलग-अलग रखने में मदद करता है। इस अभियान का उद्देश्य सड़कों और सार्वजनिक स्थानों को साफ-सुथरा रखना और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। जो टिकरी कलसान में नहीं है।कूड़ेदानों का सही उपयोग, विशेष रूप से सूखे और गीले कचरे के लिए वो भी नहीं है।अलग-अलग कूड़ेदान (जैसे नीला और हरा रंग) का उपयोग, अभियान की सफलता के लिए बहुत ज़रूरी है। पर वो भी नहीं है।स्वच्छ भारत अभियान और कूड़ेदानकचरा पृथक्करण: स्वच्छ भारत अभियान के तहत कचरे को अलग-अलग रखने पर जोर दिया जाता है, जिसके लिए हरे (गीले कचरे के लिए) और नीले (सूखे कचरे के लिए) कूड़ेदानों का उपयोग किया जाता है। पर कूड़ेदान का उपयोग भूसा निजी कार्य उपयोग में लाया जाता है। और कूड़ेदान का गेट अपने घर में रख लिया जाता है।पुनर्चक्रण: कचरे को सही ढंग से अलग करने से गीले कचरे से खाद और सूखे कचरे को पुनर्नवीनीकरण (recycle) करने में मदद मिलती है। पर वो भी नहीं है। आपको बताते चलें कि जनपद कन्नौज तहसील छिबरामऊ में ब्लॉक तालग्राम के ग्राम पंचायत टिकरी कलसान का मामला सामने आया है। जो कूड़ेदान से लेकर ई रिक्शा में कई महीनों से चक्के तक नहीं घूमता है और ग्राम प्रधान के घर की शोभा बढ़ा रहा है। ऐसे सरकार कोई ठोस कदम क्यों नहीं उठाती है। कूडादान बनवाया है तो उसका संचालन भी होना चाहिए ग्राम पंचायत सचिवालय बनवाया तो उसका संचालन होना चाहिए। कि ये सब विकास कार्य जनता को लुभाने में मुद्दा बनाया जाता है। ये कब तक चलेगा।जागरूकता: अभियान का एक मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है, ताकि वे कचरा निर्धारित कूड़ेदानों में ही डालें।सार्वजनिक स्वच्छता: कूड़ेदानों की उपलब्धता और उनके सही उपयोग से सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने में मदद मिलती है, जैसे कि सड़कें, बाज़ार और पर्यटन स्थल।अन्य पहलें: कूड़ेदानों के अलावा, इस अभियान में खुले में शौच को खत्म करने और शौचालयों के निर्माण जैसी अन्य पहलें भी शामिल हैं। पर वो भी नहीं है। क्योंकि टिकरी कलसान में हर घर में शौचालय नहीं है और तो और जिनके पास शौचालय बनाए गए हैं तो अधूरे हैं। जिनके पूरे हुए तो शौचालय में कण्डा जैसी अन्य सामग्री भरी पाई जाती है।संक्षेप में, कूड़ेदान स्वच्छ भारत अभियान के ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लक्ष्य को पूरा करने में असफल दिखे टिकरी कलसान ग्राम पंचायत की दयनीय स्थिति को सुधार लाने के लिए सभी सम्मानित उच्चाधिकारियों से निवेदन करता हूं कि ग्राम पंचायत टिकरी कलसान में बारीकी से जांच कराई जाए ताकि हर समस्या का समाधान हो सके। तभी स्वच्छ भारत मिशन सफल होगा जय हिन्द