logo

*सीओ सदर ने किया पड़री थाने का निरीक्षण, महिला सुरक्षा व व्यवस्था सुधार पर दिए निर्देश*



मीरजापुर,पड़री। सीओ सदर अमर बहादुर ने रविवार को थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह की मौजूदगी में पड़री थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महिला हेल्पडेस्क, रजिस्टर, मालखाना, भोजनालय और परिसर की साफ-सफाई की व्यवस्था की समीक्षा की। सीओ ने महिला हेल्पडेस्क पर दर्ज शिकायतों के त्वरित निस्तारण और पीड़ित महिलाओं को सभी आवश्यक सुविधाएँ समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। रजिस्टरों की जांच कर उन्होंने अभिलेखों को समयानुसार अद्यतन रखने और कार्य में पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया। भोजनालय व साफ-सफाई व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह को कुछ सुधारात्मक सुझाव भी दिए। उन्होंने कहा कि जनता को सुरक्षित और बेहतर पुलिस सेवा देना प्रत्येक पुलिसकर्मी का दायित्व है।

55
1188 views