
आज की ताज़ा ख़बर न्यायमूर्ति सूर्य कांत ने भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश (CJI) के रूप में ली शपथ ! कई देश के मुख्य न्यायाधीश मौजूद !
नई दिल्ली:
आज सुबह राष्ट्रपति भवन में आयोजित विशेष समारोह में न्यायमूर्ति सूर्य कांत ने भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश (CJI) के रूप में शपथ ग्रहण की।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पद की शपथ दिलाई।तो आइये विस्तार से समझते हैं माननिये न्यायमूर्ति सूर्य कांत के शपथ समारोह से लेकर उनके जीवन शुरूआती संघर्ष से आजतक का सफर !
जैसा की हमने इस लेख में पहले ही बताया की भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश बने न्यायमूर्ति सूर्य कांत से देश को बड़ी उम्मीदें हैं। एक बेहद सरल पृष्ठभूमि से उठकर सर्वोच्च न्यायपालिका तक पहुँचे न्यायमूर्ति सूर्य कांत से जनता को एक ऐसी न्याय व्यवस्था की आशा है जो अधिक पारदर्शी, तेज़ और नागरिक-केंद्रित हो। कानूनी सहायता को मज़बूत करने, अदालतों में तकनीक का विस्तार करने और आम लोगों की पहुँच को आसान बनाने की उनकी सोच न्याय प्रणाली में सकारात्मक बदलाव ला सकती है। उनका कार्यकाल भारत की न्यायपालिका को एक नए, भरोसेमंद और आधुनिक दौर में आगे ले जाने की क्षमता रखता है। आज के समय में जबकि अदालतें ऑनलाइन हो गई हैं तो कई मुद्दे पे बहस लाइव प्रसारण किया जाता है जिस से जनता को न्यायपालिका पर भरोशा बढ़ा है मगर आज के समय में जिस तरह से राजनीती पार्टियां और नेता धर्म और जाति पर बयां बाजी करते हैं खास कर कुछ फैसले जो सरकार बिना जांच पूरा होने से पहले ले रही हैं जैसा की बुलडोज़र एक्शन के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पहले भी फैसला सुनाया है उम्मीद है की आज के ऐसे जवलंत मुद्दों पर न्यायमूर्ति सूर्य कांत सही फैसला लेने के काबिल हैं उनके जीवन को देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है की न्यायमूर्ति सूर्य कांत के कार्यकाल में हमारी न्यायिक ब्यवस्था और बेहतर होगी।
हम उनके मंगलमय जीवन की कामना करते है।