logo

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र नहीं रहे -दिल्ली

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र नहीं रहे -दिल्ली
बॉलीवुड के महान अभिनेता धर्मेंद्र देओल का आज 24 नवंबर 2025 को निधन हो गया। उनकी उम्र 89 वर्ष थी। यह जानकारी आधिकारिक रूप से मीडिया रिपोर्टों के ज़रिये पुष्टि हुई है।
धर्मेंद्र पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे और उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
फिल्म इंडस्ट्री, राजनीति और देशभर के प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रधानमंत्री सहित कई दिग्गजों ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
धर्मेंद्र ने अपने 60 साल से अधिक के करियर में सैकड़ों फिल्मों में अभिनय किया और उन्हें ‘ही-मैन ऑफ बॉलीवुड’ के नाम से दुनिया भर में पहचान मिली।
उनकी अंतिम फिल्म “Ikkis” मरणोपरांत रिलीज़ होगी।
अरविन्द प्रभाकर दिल्ली

0
0 views