logo

गणपतसिंह मांडोली हत्याकांड: 15 महीने बाद भी न्याय अधूरा, 25 नवंबर को जालोर कलेक्ट्री पर सर्वसमाज का जुटना

जालोर/मांडोली (दलपतसिंह भायल )
गणपतसिंह मांडोली हत्याकांड को पूरे 15 महीने बीत चुके हैं, लेकिन पीड़ित परिवार अब भी न्याय के लिए संघर्ष कर रहा है। 80 वर्षीय वृद्ध माँ, पत्नी और परिजन ठंडी हवाओं के बीच भूख हड़ताल पर डटे हुए हैं। कांपती देह और कमजोर होती सांसें प्रशासन की संवेदनहीनता को उजागर कर रही हैं, जबकि आरोपी खुलेआम घूमते दिखाई दे रहे हैं।

पीड़ित परिवार का कहना है कि इतने लम्बे समय बाद भी हत्याकांड का खुलासा नहीं होना न्याय व्यवस्था पर बड़ा प्रश्नचिह्न है। समाजजन का आरोप है कि मामले को दबाने की कोशिशें हो रही हैं, जबकि पीड़ितों को न्याय का इंतजार दिन-ब-दिन कष्ट दे रहा है।

इसी के मद्देनजर 25 नवंबर को जिला कलेक्ट्री, जालोर में सर्वसमाज द्वारा बड़ा संघर्ष प्रदर्शन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में समाज के सभी वर्गों से बड़ी संख्या में पहुंचकर न्याय की आवाज़ बुलंद करने की अपील की गई है।

समाजजनों का कहना है कि यह संघर्ष सिर्फ एक परिवार के लिए नहीं, बल्कि मानवता, न्याय और सुरक्षा के मूल अधिकारों की रक्षा का आंदोलन है।

138
1794 views