logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

टूलकिट विवाद , एक घंटे सिटी कोतवाली के सामने बैठे भाजपा नेता

बैकुंठपुरटूलकिट विवाद पर पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ कांग्रेस सरकार के द्वारा की गई एफआईआर के बाद प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिला भाजपा के शीर्ष नेताओं में भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल, पूर्व विधायक दीपक पटेल, और महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री चम्पादेवी पावले ने बैकुंठपुर सिटी कोतवाली के सामने धरना प्रदर्शन कर स्वयं की गिरफ्तारी की माँग की। बाद में एक घंटे बाद सभी वहां से कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रवाना हो गए।


इस संबंध में भाजपा के जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल का कहना है कि भूपेश सरकार कोरोना में पूरी तरह फेल हो चुकी है, इसलिए इस पर से ध्यान हटाने के लिए हमारे शीर्ष नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गयी है, हम सब आज गिरफ्तारी देने आए है। यदि फिर भी कांग्रेसी सरकार अपने राजनैतिक बदले की भावना से काम करना बंद नहीं करती है तो आगे यह कार्यक्रम मंडल स्तर पर करने की योजना भी है। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल का कहना है कि भूपेश सरकार का जनता ने ढाई साल का कार्यकाल देख लिया, अब लोग कहने लगे है इससे तो लाख गुना भाजपा की सरकार ठीक थी, जिस तरह से हमारे नेता डॉ रमन सिंह के खिलाफ कांग्रेस की सरकार ने दमनकारी नीति के तहत एफआईआर दर्ज कराया है। अब पार्टी का एक एक कार्यकर्ता जेल जाने के लिए तैयार बैठा है, देशहित की लड़ाई को भाजपा हर स्तर पर लड़ेगी। यह टूलकिट कांग्रेस की साजिश का हिस्सा है, अपने देशविरोधी कार्यों को छिपाने के उद्देश्य से इस महामारी में जनता के लिए काम करने की बजाए सरकार अपने राजनीतिक हित के लिए, बदला लेने का काम कर रही है।

जानकारी के अनुसार टूलकिट विवाद पर राजनीति तेज हो गयी है। प्रदेश सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित महापात्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दिया गया, जिसके बाद शुक्रवार को इस मामले को जनता तक ले जाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने बूथ स्तर तक जाकर अपने घरों के सामने धरना प्रदर्शन किया था। अब शनिवार से प्रदेश भाजपा के निर्देश पर चरणबद्ध आंदोलन शुरू कर दिया गया है। पहले चरण में जिले स्तर के शीर्ष नेता, प्रदेश भर के मुख्यालयों में अपनी गिरफ्तारी देने पहुंचे।

165
19887 views

Comment