logo

नहीं रहे ही- मैन , अभिनेता धर्मेंद्र का निधन ।

मुंबई के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 वर्ष की उम्र में कल सोमवार को दोपहर एक बजे निधन हो गया।
इस खबर की पुष्टि न्यूज़ एजेंसी IANS द्वारा की गई है। धर्मेंद्र का जन्म 8 दिसंबर 1935 को हुआ था।

बॉलीवुड के “ही-मैन” धर्मेंद्र का 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने 1960 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी और साठ वर्षों से अधिक समय तक हिंदी सिनेमा में सक्रिय रहे। वह पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बन गए थे। पिछले महीने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था और हाल ही में घर लौटे थे। मृत्यु की पुष्टि होते ही फिल्म-विश्व में शोक की लहर दौड़ गई है, फैन्स श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। उनकी पत्नी Hema Malini, बेटे-बेटियां एवं पूरी फिल्म-परिवार आज उन्हें याद कर रहा है।

9
283 views