logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

फ्रंटलाइन कोरोना वारियर्स सफाई कर्मचारी सम्मानित

भारतीय जनता पार्टी सेवा संगठन अभियान के तहत तीसरे दिन पोटिया क्षेत्र के सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया भाजपा जनों ने
अगर सफाई कर्मचारी ना होते तो शायद हम भी ना होते - कांतिलाल बोथरा
सेवा ही संगठन अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी के द्वारा पूरे देश भर में सेवा के कार्य संपादित किए जा रहे हैं इन कार्यों में भोजन वितरण सूखा राशन वितरण फ्रंटलाइन वारियर्स का सम्मान किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज लगातार तीसरे दिन  शहर के कसारीडीह बोरसी मंडल के अंतर्गत आने वाले पोटिया वार्ड के सफाई वीरों का सम्मान किया गया जिसमें प्रमुख रुप से आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिव चंद्राकर, व्यापारिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक कांतिलाल बोथरा मंडल भाजपा अध्यक्ष सतीश समर्थ जिला उपाध्यक्ष संतोष सोनी, कांतिलाल जैन दिनेश देवांगन विनोद अरोरा नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा उपस्थित रहे।

गुरुवार के दिन पंचशील नगर के आसपास 3 वार्डो के सफाई कर्मी का सम्मान किया गया और शुक्रवार के दिन गयानगर में स्थित गया बाई स्कूल मे वार्ड क्रमांक 3 4 और 5 के सफाई कर्मियों को सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

    इस अवसर पर भाजपा के व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक कांतिलाल बोथरा ने कहा कि सेवा ही संगठन अभियान हमारे द्वारा पिछले वर्ष की संपादित किया गया था और इस वर्ष भी या चिंता करते हुए या कार्य संपादित कर रहे हैं की कोई भी व्यक्ति भूखा ना सोए और जो हमारे कोरोनावायरस हैं उनके सम्मान कर उन को प्रोत्साहित करें ताकि वह हमारे जीवन की रक्षा पर हमेशा की तरह अपनी अग्रिम भूमिका निभा सके । इसी कड़ी में विगत  3 दिनों से फ्रंटलाइन कोरोना वारियर सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया जा रहा है जिसमें उन्हें माला पहनाकर और स्वल्पाहार भेंट कर उन्हें साधुवाद ज्ञापित किया जा रहा है आज लगभग 60 लोगों का सम्मान किया गया।

 
सम्मान  के दौरान मंडल अध्यक्ष  शेखर चंद्राकर राजा महोबिया मनोज टावरी विनायक नातू नरेंद्र बंजारे  भोमराज जैन विजय ताम्रकार रजनीश श्रीवास्तव शिवम मंडामें उपस्थित रहे।

            

169
14997 views
26 shares

Comment