logo

अजगर सांप निकलने से हड़कंप

*अजगर सांप निकलने से हड़कंप*

AIMA न्यूज एजेंसी बृजमनगंज महाराजगंज।

बृजमनगंज, महाराजगंज - नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर 6 आजाद नगर आमाकोट में अजगर सांप निकलने से हड़कंप मच गया। यह घटना लगभग शाम 4:30 बजे के करीब माता मंदिर के पास हुई, जिससे आसपास के लोगों में डर और हड़कंप मच गया।

स्थानीय निवासी दुर्गेश मौर्य ने बताया कि अजगर निकलने से लोग डर गए और अजगर वहीं पास के घर में घुस गया। इसकी सूचना तत्काल सभासद जेपी गौंड को दी गई, जिन्होंने तत्काल अपने अत्यंत निकटतम सहयोगी सिद्धेश्वर चौरसिया को बुलाया। उन्होंने अजगर सांप को बड़ी मशक्कत के बाद घर से बाहर निकाला।

सिद्धेश्वर चौरसिया ने बताया कि अजगर को पकड़ने के बाद उसे एक बोरी में डालकर बांध दिया गया। और फॉरेस्ट विभाग को सूचना दे दी गई है। अजगर के पकड़े जाने पर स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

205
3305 views