जिला संगठन प्रभारी आदित्य बबला शुक्ला एवं भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव की उपस्थिति में विशेष गहन पुनरीक्षण (एस आई आर) पर कामकाजी बैठक का जिला भाजपा
जिला संगठन प्रभारी आदित्य बबला शुक्ला एवं भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव की उपस्थिति में विशेष गहन पुनरीक्षण (एस आई आर) पर कामकाजी बैठक का जिला भाजपा कार्यालय में हुआ आयोजन।
एस आई आर अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना है: आदित्य बावला शुक्ला
इस कार्यक्रम के लिए व्यवस्थित कार्ययोजना पर काम करते हुए 4 दिसंबर तक पूर्ण करना है: आदित्य बावला शुक्ला*
एस आई आर का काम 4 तारीख को समाप्त हो जायेगा इसीलिए सभी अपनी जिम्मेदारी का गंभीरता से निर्वहन करें: शेषराव यादव
सभी केवल वास्तविक निवास स्थान वाली मतदाता सूची में अपना नाम शामिल रखें: शेषराव यादव
छिंदवाड़ा। भाजपा जिला संगठन प्रभारी आदित्य बबला शुक्ला एवं भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव, एस आई आर के जिला संयोजक अलकेश लाम्बा, एस आई आर के विधानसभा संयोजक धर्मेंद्र मिगलानी, चंद्रभान सोनी, मोहन सिंह गौतम, मनेश श्रीवास्तव, श्री दीपक नेमा की उपस्थिति में विशेष गहन पुनरीक्षण (एस आई आर) पर कामकाजी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का प्रारंभ राष्ट्रगीत वंदे मातरम् से किया गया। वंदे मातरम गीत का गायन जिला मंत्री श्रीमती गरिमा दामोदर एवं श्रीमती नीलू निर्मलकर द्वारा किया गया। मंच संचालन जिला महामंत्री विजय पांडे ने किया गया।
आदित्य बावला शुक्ला जिला संगठन प्रभारी ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने गंभीरता से लेते हुए पूरे देश में बूथ तक का नेटवर्क तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि एस आई आर अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि हमें व्यवस्थित मतदाता सूची बन जाए इसीलिए हम सभी को अपने दायित्वों का निर्वहन करना है। उन्होंने कहा कि हम मतदाता सूची की हर चुनाव में पुनरीक्षण करते हैं। चुनाव आयोग ने चार्टर जारी किया गया है जिसमें 4 तारीख तक हमें इस काम को करना है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के लिए व्यवस्थित कार्ययोजना पर काम करते हुए 4 दिसंबर तक पूर्ण करना है। उन्होंने बूथ स्तर पर एस आई आर अभियान की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जहां 100 प्रतिशत हो गया है वहां भी अपने स्तर पर मतदाता सूची का पुनरीक्षण करें ताकि कोई पात्र मतदाता छूट ना जावे और अपात्रों का नाम जुदा ना रहा जाए। उन्होंने कहा कि फार्मों के डिजिटलाइजेशन की भी जानकारी लेना है। उन्होंने कहा कि जिला संयोजक एवं विधानसभा संयोजकों से कहा कि मंडल संयोजकों, वार्ड संयोजकों और बूथ संयोजक से रोजाना संपर्क करें और बी एल ओ से भी संपर्क कर जानकारी लें। उन्होंने कहा कि 9 दिसंबर को प्रकाशित होने वाली मतदाता सूची का आवश्यक रूप से अवलोकन करना है। उन्होंने कहा कि 9 जनवरी से दावा आपत्ति को भी गंभीरता से लेते हुए छूटे हुए पात्र नामों को जुड़वाना है। उन्होंने कहा कि आगामी 28 नवंबर को मंडलों में एस आई आर को लेकर कामकाजी बैठकों का आयोजन किया जाएगा जिसमें जिले से तय पदाधिकारी प्रतिनिधि के रूप में शामिल होंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री शेषराव यादव ने कहा कि, एस आई आर का काम 4 तारीख को समाप्त हो जायेगा इसीलिए सभी अपनी जिम्मेदारी का गंभीरता से निर्वहन करें। पात्र नामों को जुड़वाना है और अपात्रों का नाम आवश्यक रूप से कटवाना है। मतदाता सूची के शुद्धिकरण का काम इसीलिए किया जा रहा है कि पहले नाम जुड़वाना सरल था लेकिन करवाना बहुत कठिन था इसीलिए एक व्यक्ति का नाम कई जगह जुड़ गया था लेकिन अब इस एस आई आर की प्रक्रिया के माध्यम से व्यक्ति मतदाता सूची में अनावश्यक रूप से जुड़ा हुआ अपना नाम कटवाकर सभी केवल वास्तविक निवास स्थान वाली मतदाता सूची में अपना नाम शामिल रखें। उन्होंने कहा कि अंतिम आठ दिनों में इस काम को आप समय देखा मतदाता सूची के शुद्धिकरण अभियान को सफल बनाएं।
एस आई आर पर मंडलों में आयोजित होने वाली कार्यशाला हेतु विधानसभा प्रभारियों की नियुक्ति की गई जिसमें जिला संगठन प्रभारी आदित्य बबला शुक्ला छिंदवाड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव चौरई, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अखिलेश शुक्ला परासिया, नीरज बंटी पटेल अमरवाड़ा एवं योगेन्द्र राणा जुन्नारदेव नियुक्त किए गए।
इसी प्रकार एस आई आर के मंडल प्रभारियों की भी नियुक्ति की गई। एस आई आर कामकाजी बैठक के लिए धरमटेकड़ी मंडल संदीप सिंह चौहान, पातालेश्वर मंडल विजेन्द्र चौहान, राममंदिर मंडल भारत घई, गुलाबरा मंडल पियूष बत्रा, छिन्दवाड़ा ग्रामीण (रोहनाकला) जगेन्द्र अल्डक, सारना मंडल संजय पटेल, चौरई नगर मंडल शैलेन्द्र पटैल, चौरई ग्रा. मंडल (पांजरा) विजय पांडे, कुण्डा मंडल श्रीमती नीलू निर्मलकर, चांद मंडल गुरजीत सिंह शंटी बेदी, बिछुआ मंडल श्रीमती गरिमा दामोदर, खमारपानी बीरपाल इनवाती, परासिया नगर मंडल योगेश साहू, शिवपुरी मंडल श्रीमती ज्योति डेहरिया, पगारा मंडल परमजीत सिंह विज, उमरेठ मंडल राजू नंदवंशी, पटपड़ा मंडल अजय सक्सेना, जुन्नारदेव नगर मंडल सुश्री रंजना कोटार्य, जुन्नारदेव ग्रामीण (नवेगांव) कमलेश उईके, दमुआ नगर मंडल श्रीमती स्मृति यादव, दमुआ ग्रा. मंडल (रामपुर) गोलू नागरे, तामिया मंडल विरेन्द्र राय, चावलपानी मंडल सतीश मिश्रा, अमरवाड़ा नगर मंडल अभिलाष वर्मा, अमरवाड़ा ग्रा.(शारदाशालीवाड़ा) शिव पटेल, सुरलाखापा मंडल नितिन तिवारी, सिंगोडी मंडल अरूण चंदेल, हर्रई मंडल डॉ. उमेश शर्मा, बटकाखापा मंडल रिजवान कुरैशी, छिन्दी मंडल टीकाराम चंद्रवंशी को मंडल प्रभारी नियुक्त किया गया।
एस आई आर पर आयोजित कामकाजी बैठक में सभी जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा के जिला अध्यक्ष शामिल हुए।