logo

श्रीमती अर्चना साहू एवं श्रीमती जया साहू नियुक्त हुई अखिल भारतीय तेली महासभा में कार्यकारी महिला प्रदेश अध्यक्ष एवं अन्य समाजसेवियों को मिले दायित्व

श्रीमती अर्चना साहू एवं श्रीमती जया साहू नियुक्त हुई अखिल भारतीय तेली महासभा में कार्यकारी महिला प्रदेश अध्यक्ष
एवं अन्य समाजसेवियों को मिले दायित्व

दायित्व मिलने पर देश भर से आई शुभकामना

राधेलाल साहू

भारत देश में बहुत ही सक्रियता के साथ तेली बंधुओ की एकता और अखंडता के लिए प्रयासरत (एक समाज एक विचार एवं संचार ) की सोच के लिए कार्य करने वाला संगठन अखिल भारतीय तेली महासभा लगातार अपना संगठन विस्तार और दायित्व वितरण करता रहा है। पिछले सालों में शानदार कार्य देखते हुए समाजसेवियों को प्रोत्साहित और पुरस्कृत करते हुए महत्वपूर्ण दायित्व सोपा गया है।उन्होंने लगातार पूरे देश के हर प्रदेश से संपर्क स्थपित करके अपने चयन को सार्थक किया है, संगठन विस्तार के लिए उनको जो जिम्मेदारी दी गई थी , जिसमें उनको ऐतिहासिक सफलता मिली है।मध्य प्रदेश के अखिल भारतीय तेली महासभा संगठन के सक्रिय कार्यकता के लिए प्रदेश अध्यक्ष श्री तेली राधेश्याम अस्तोलिया , प्रदेश महिला अध्यक्ष श्रीमती आरती दिनेश सिल्लन साहू, प्रदेश युवा अध्यक्ष राजेश राठौर ने श्री दिनेश साहू आजाद (प्रदेश उपाध्यक्ष),श्री बंशीलाल साहू (प्रदेश उपाध्यक्ष),श्री श्याम राठौर (प्रदेश संगठनसचिव ),श्री डॉक्टर श्यामलाल साहू (प्रदेश शालेय शिक्षा मंत्री), श्रीमती अर्चना अनिल साहू (कार्यवाहक महिला प्रदेश अध्यक्ष), श्रीमती जया साहू कार्यवाहक महिला प्रदेश अध्यक्ष), श्री सुनील साहू (जिला अध्यक्ष गुना), श्री धीरज राठौर (जिला अध्यक्ष बैतूल), श्रीमति पूनम आजाद (जिला महिला अध्यक्ष को महत्वपूर्ण पद सौंपे है। मेहनत को पुरस्कृत करते हुए को नियुक्त किया है।सभी ने बहुत ही विनम्रता एवं कृतज्ञता से सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी का आभार व्यक्त किया और सभी का धन्यवाद प्रेषित किया। उन की भूमिका को सराहा गया आगामी समय में अखिल भारतीय तेली महासभा के संगठन में सभी अपने सहयोगी साथियों के साथ मेहनत लगन से कार्य करके संगठन एवं समाज को एकता के सूत्र में पिरोने के साथ एक नई दिशा प्रदान करेंगे। इसी आशा और विश्वास के साथ उनको शुभकामनाएं प्रदान की गई। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने आभार ज्ञापित करते हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी के साथ साथ यशवन्त कुमार गुप्त (राष्ट्रीय संयोजक), राधेश्याम गुप्ता(राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक) , ठाकुर प्रसाद गुप्त (राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक) ,श्रीमति जसोदा बेन मोदी (राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक), सुश्री विजयलक्ष्मी आर्य (राष्ट्रीय संरक्षक) एवं अखिल भारतीय तेली महासभा के मुख्य राष्ट्रीय संरक्षक,जिन्होंने पूरे देश में घूम कर और विश्व के 108 देशों में मां नर्मदा मंगल जल कलश यात्रा के माध्यम से अलख जगाने का संकल्प लिए साथ ही पूर्व में पूरे मध्य प्रदेश में हेलीकॉप्टर से माता कर्मा देवी की यात्रा निकलकर पूरे प्रदेश में यात्रा एकता का अलख जगाने वाले समाजसेवी, समाज गौरव रत्न एवं पूर्व अध्यक्ष तेलघानी बोर्ड ,मध्य प्रदेश श्री रवीकरण साहू जी एवं श्री बाबूलाल जी राठौर राष्ट्रीय अध्यक्ष ,साहू समाज गौरव रत्न सम्मान प्राप्त वरिष्ठ समाज सेवी एवं राष्ट्रीय संरक्षक श्री गुलाब सिंह गोलहानी
,श्री दिनेश सिल्लन साहू राष्ट्रीय युवा कार्यकारी अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय चुनाव प्रभारी ,अखिल भारतीय तेली महासभा के प्रदेश अध्यक्ष तेली श्री राधेश्याम अस्तोलिया का आभार हृदय से व्यक्त किया। प्रदेश अध्यक्ष तेली राधेश्याम जी अस्तोलिया ने कहा कि आप सभी के जैसे समाजसेवी समाज को एक नई दिशा प्रदान करते हैं, और उनके जीवन भर की सक्रिय समाज सेवा का अनुभव का लाभ अखिल भारतीय तेली महासभा एवं साहू तेली समाज को अवश्य प्राप्त होगा और आप योग्य वरिष्ठ एवं सक्रिय युवा समाजसेवी है, जिनका अनुभव भी विशाल है,उनकी कार्यक्षमता से समाज को लाभ मिलेगा। मध्यप्रदेश के प्रदेश युवा कार्यकारी अध्यक्ष तेली अमित राठौर ,राष्ट्रीय स्तर की मां कर्मा संदेश पत्रिका के प्रधान संपादक प्रदेश मीडिया अध्यक्ष पत्रकार श्रीराम साहू, प्रदेश मीडिया प्रभारी मंगल देव राठौर, प्रदेश मीडिया कार्यकारी अध्यक्ष मनेश साहू आदि सभी ने शुभकामना प्रदान करते हुए कहा कि आप जैसे समाजसेवी जहां भी रहते हैं वहां आपके मन हृदय और दिल में समाज सेवा का कार्य रहता है और आप लगातार समाज से जुड़े हुए लोग हैं , आप सभी ने समाज के लिए कार्य किया है आपके अनुभव से तेली महासभा को एक नई दिशा प्राप्त होगी । इस अवसर पर पूरे मध्यप्रदेश के सामाजिक जन के साथ वरिष्ठ समाजसेवी एवं साहू समाज रत्न एवं राष्ट्रीय एवं संगठन के कई पुरस्कार सम्मान प्राप्त किशोर कुमार लहरपुरे भोपाल ,गुड्डा साहू प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष,अशोक साहू छिंदवाड़ा प्रदेश अध्यक्ष प्रशासनिक विभाग, एन एल साहू, सतीश साहू प्रदेश संगठन सचिव गाडरवाड़ा,संतोष राज साहू वरिष्ठ पत्रकार भोपाल मीडिया अध्यक्ष, राष्ट्रीय कर्मा सेना संस्थापक शंभू दयाल साहू भोपाल (प्रदेश मान सलाहकार ),युवा समाजसेवी गणेश राम साहू बरखेड़ा पठानी भोपाल ,ओमप्रकाश साहू बनवारी, नितिन साहू छिंदवाड़ा, श्रीमती पूनम श्री बद्री विशाल साहू मकरोनिया सागर, श्री संजय साहू अध्यक्ष नरयावली, श्री डी एल साहू सचिव, नरयावली साहू समाज एवं अन्य समाज सेवी बंधु गण सभी ने शुभकामना एवं मंगलकामनाएं प्रदान की। इस अवसर पर प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अमित साहू पत्रकार ने कहा कि आप सभी को बधाई शुभकामना एवं संगठन का आभार और धन्यवाद, इस अवसर पर प्रदेश महिला अध्यक्ष श्रीमती आरती साहू, कार्यकारी महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमति रानी साहू ने कहा कि अखिल भारतीय तेली महासभा जैसे देश के सबसे बड़े संगठन में जो आप सभी को दायित्व प्रदान किया गया हैं, उसकी जिम्मेदारी आप सभी तन मन धन और पूर्ण समर्पण से निभाएंगे एवं तेली समाज एकता के लिए हमेशा प्रयास करके तेली एकता के नारे को जन जन तक पहुंचाएंगे एवं समाज का विकास एकता और जागरूकता करके दिखाएंगे। पूरे प्रदेश एवं देश भर से शुभकामना संदेश बधाइयां प्राप्त हों रहे।

0
69 views