logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कुरुभूमि पर महाभारत युद्ध में भिड़े दुर्योधन और भीम:कुरुक्षेत्र IGM में बॉलीवुड तड़का, बिंदू दारा सिंह-पुनीत और सिद्धार्थ इस्सर ने नाटक प्ले किया

कुरुक्षेत्र IGM में महाभारत नाटक में प्ले करते एक्टर बिंदू दारा सिंह और पुनीत ईस्सर।
कुरु भूमि पर महाभारत के युद्ध में एक बार फिर दुर्योधन और भीम आपस में टकरा गए। दुर्योधन गर्जना करते हुए भीम से भिड़ गया। मौका था कुरुक्षेत्र में चल रहे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का। जिसमें ब्रह्मसरोवर के पुरुषोत्तमपुरा बाग में महाभारत को मंच पर दिखाया गया।

भीम का रोल एक्टर एवं बिग बॉस विजेता बिंदू दारा सिंह तो दुर्योधन के रोल में फिर से ​90 के दशक के फेमस महाभारत सीरियल के दुर्योधन पुनीत ईस्सर ने निभाया। इस नाटक की शुरुआत कृष्ण रास से हुई। नाटक में महाभारत के अलग-अलग प्रसंगों को दिखाया गया।

भीम की शपथ ने समा बांधा

नाटक में द्रौपदी चीरहरण, भीम की शपथ, कौरवों एवं पांडवों का संवाद, कर्ण-अर्जुन का टकराव और अंत में भीम-दुर्योधन का गदा युद्ध दिखाया गया। कलाकारों ने महाभारत युद्ध के प्रत्येक क्षण को लाइव दिखाने की कोशिश की। पुनीत ईस्सर के बेटे सिद्धांत ईस्सर ने नाटक में भगवान श्रीकृष्ण की भूमिका निभाई।

श्रीकृष्ण रास से समापन

नाटक का समापन श्रीकृष्ण की रास लीला से हुआ। नाटक में भगवान श्रीकृष्ण का गीता का अमर संदेश और विराट स्वरूप दिखाया गया। इसे देखकर दर्शन रोमांचित हो गए। इससे पहले एक्टर पुनीत ईस्सर और उनकी टीम ने नाटक के लिए रिहर्सल की।

38
380 views

Comment