logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

असहाय मरीज के मदद के लिए राजद जिला अध्यक्ष ने किया पहल शिकारीपाड़ा विधायक ने किया आर्थिक मदद।

दुमका। पीजेएमसीएच अस्पताल से रेफर के बाद बीमार असहाय व्यक्ति इलाज बंद करने के बाद बेहोशी की हालत में घर भेजे जाने वाले शिकारीपाड़ा प्रखंड के रामगढ़ गाँव निवासी प्रेमलाल राय को गुरुवार को पुनः पीजेएमसीएच में भर्ती कर इलाज प्रारंभ कर दिया गया है। ज्ञात हो कि 47 वर्षीय व्यक्ति सोमवार को अचानक बेहोस हो गए थे, अचेतावस्था में परिजन उसे दुमका में भर्ती कराया। यहाँ इसे पीजेएमसीएच में भर्ती कराया था। जिसका समुचित इलाज किए बिना ही उसे हाइयर सेंटर रेफर कर दिया था। मरीज को परिजन के नाम पर उसकी छोटी बहन प्रमिला देवी और विकलांग बहनोई है। इस गरीब असहाय को बाहर ले जाने वाला कोई नहीं था।
इस पर राष्ट्रीय जनता दल जिलाध्यक्ष डॉ अमरेन्द्र कुमार यादव ने उपायुक्त दुमका और सिविल सर्जन दुमका को इस मरीज के साथ हुए अनहोनी घटना की जानकारी दिए जाने के बाद और कई समाचार पत्रों और न्यूज़ पोर्टल पर खबर को प्रमुखता से प्रकाशित करने के बाद जिला प्रशासन ने एम्बुलेंस भेज कर मरीज को घर से उठवा कर पुनः पीजेएमसीएच में गुरुवार पूर्वाह्न में भर्ती करा कर ईलाज चल रहा है। इस बीच राजद प्रदेश सचिव प्रवीर कुमार वर्मा ने स्थानीय विधायक आलोक सोरेन से सम्पर्क कर इसकी जानकारी देकर मदद करने का आग्रह किया इस पर विधायक ने तत्काल आर्थिक मदद अपने कार्यकर्ता के माध्यम से भेजा है। विधायक ने कहा कि अभी वे बाहर है दुमका आकर मरीज और समुचित मदद किया जाएगा। मरीज के परिजनों ने कहा जिला प्रशासन के द्वारा घर से मरीज को लाकर पुनः इलाज प्रारंभ करने पर आभार प्रकट किया है।

73
900 views

Comment