logo

विषयः दिल्ली के पुजारियों को वेतन प्रदान किए जाने एवं मंदिरों की बिजली निःशुल्क किए जाने के संबंध में अनुरोध।

श्री कपिल मिश्रा जी कैबिनेट मंत्री दिल्ली सरकार, दिल्ली

विषयः दिल्ली के पुजारियों को वेतन प्रदान किए जाने एवं मंदिरों की बिजली निःशुल्क किए जाने के संबंध में अनुरोध।

महोदय,

सविनय निवेदन है कि विगत कई वर्षों से महाराणा प्रताप सेना द्वारा संपूर्ण दिल्ली में जन-जागरण यात्रा चलाई जा रही है। इस यात्रा के दौरान दिल्ली के विभिन्न मंदिरों में सेवा प्रदान कर रहे पुजारियों से संवाद स्थापित किया गया, जिसमें यह प्रमुख मांग सामने आई कि-

1. दिल्ली के मंदिरों में कार्यरत पुजारियों को नियमित वेतन दिया जाए।

2. मंदिरों की विद्युत-व्यवस्था को निःशुल्क अथवा रियायती श्रेणी में रखा जाए, जिससे धार्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्रों का संरक्षण हो सके।

माननीय, उक्त यात्रा के दौरान हमारी ओर से पुजारियों को यह आश्वासन दिया गया था कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर इन दोनों मांगों पर प्राथमिकता से कार्य किया जाएगा। वर्तमान में प्रदेश में भाजपा सरकार है तथा हमारे पास लगभग 500 पुजारियों की सूची व टीम उपलब्ध है, जो इस मांग को सामूहिक रूप से सरकार के समक्ष प्रस्तुत कर रही है।

अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि-

दिल्ली के मंदिरों में सेवा दे रहे पुजारियों के लिए नियमित वेतन-व्यवस्था लागू की जाए।

मंदिरों की बिजली को निःशुल्क सब्सिडी श्रेणी में शामिल करने सम्बन्धी नीति लागू की जाए।

यह निर्णय न केवल पुजारियों के सम्मान एवं आजीविका के लिए महत्वपूर्ण होगा, बल्कि दिल्ली की सांस्कृतिक, धार्मिक एवं आध्यात्मिक परंपरा के संरक्षण में भी अत्यंत सहायक सिद्ध होगा।

आशा है कि आप इस महत्वपूर्ण विषय पर सकारात्मक निर्णय लेते हुए आवश्यक कार्यवाही शीघ्र कराएंगे।

3
342 views