logo

महनार विधानसभा में विकास इंसाफ पार्टी के मेहनत रंग लाई

विकास इंसाफ पार्टी के महनार विधानसभा के पूर्व विधानसभा प्रतियासी रविरंजन सिंह का प्रयास रंग लाया
महनार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में सिजेरियन प्रसव की शुरुआत, अब नहीं जाना पड़ेगा सदर अस्पताल
महनार। स्थानीय लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र महनार में अब सिजेरियन प्रसव की सुविधा आधिकारिक रूप से शुरू हो गई है। पहले दिन सहदेई बुजुर्ग प्रखंड के नयागांव निवासी एक महिला का सफलतापूर्वक सिजेरियन प्रसव कराया गया।

जिला पदाधिकारी और सिविल सर्जन के निर्देश पर यह व्यवस्था शुरू की गई है। अस्पताल की डॉ. शालिनी कुमारी ने सिजेरियन प्रसव कराया, जबकि अनेस्‍थीसिया का कार्य डॉ. मनीष कुमार द्वारा किया गया।
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अलका कुमारी ने बताया कि सिजेरियन व्यवस्था शुरू होने से महनार एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को अब हाजीपुर सदर अस्पताल नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि प्रसव को लेकर अस्पताल में सभी आवश्यक सुविधाएँ, संसाधन और गुणवत्ता पूर्ण व्यवस्था उपलब्ध है, जिसका लाभ स्थानीय लोग उठा सकते हैं।
डीपीएम डॉ. कुमार मनोज ने भी इस व्यवस्था को बेहद संतोषजनक बताते हुए कहा कि इससे दूरदराज के ग्रामीण इलाकों की महिलाओं को काफी मदद मिलेगी।
इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने सिजेरियन प्रसव कराने वाली चिकित्सा टीम के सदस्यों को सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाया। कार्यक्रम में लेखापाल रितेश कुमार समेत अन्य कर्मी उपस्थित रहे।
स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई है कि आने वाले दिनों में स्वास्थ्य विभाग के दावों की सच्चाई तब दिखेगी जब सभी जरूरतमंद प्रसव पीड़ित महिलाओं को समय पर और आवश्यकतानुसार इस सुविधा का लाभ मिल सकेगा। विकास इंसाफ पार्टी VIP जिला अध्यक्ष सुनीता देवी ने महनार अनुमंडल के स्वास्थ्य पदाधिकारी को धन्यवाद दिया

40
1487 views