logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मतदाता सूची का होगा शुद्धिकरण : श्री रणवीर सिंह रावत

🔷 कार्यकर्ताओं की निष्ठा से होगा एसआईआर अभियान सफल, मतदाता सूची का होगा शुद्धिकरण : श्री रणवीर सिंह रावत

मनावर। “यह देश का मामला है। देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुरक्षित रखने के लिए मतदाता सूची से अवांछनीय तत्वों को हटाना अत्यंत आवश्यक है।”
यह बात प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं इंदौर संभाग संगठन के संभागीय प्रभारी श्री रणवीर सिंह रावत ने भाजपा धार ग्रामीण जिला कार्यालय में आयोजित एसआईआर (Special Intensive Revision) की महत्वपूर्ण जिला स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया पूरे देश में इसलिए चल रही है ताकि मतदान सूची में शामिल अपात्र व संदिग्ध नामों को हटाकर पूरी चुनाव प्रणाली को सुशुद्ध व विश्वसनीय बनाया जा सके।
रावत ने कहा—
“वर्तमान की रक्षा, भविष्य की सुरक्षा और राष्ट्र की स्थिरता के लिए एसआईआर अनिवार्य है। प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर पर जाकर इस अभियान को मिशन मोड में पूरा करना चाहिए। मतदाता सूची का शुद्धिकरण लोकतंत्र की नींव को मजबूत करेगा।”

उन्होंने विपक्ष पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी कई वर्षों से फर्जी वोटों के बल पर राजनीति करती आई है और अब एसआईआर प्रक्रिया पर भ्रम फैलाकर चुनाव आयोग जैसी प्रतिष्ठित संस्था को भी बदनाम कर रही है।
“देश का चुनाव आयोग निष्पक्ष है और एसआईआर बीते वर्षों में भी होती रही है, बस पहले किसी को पता नहीं चलता था — आज पूरी पारदर्शिता से कार्य हो रहा है।”
---
🔷 संगठन को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाएंगे : चंचल पाटीदार

भाजपा धार ग्रामीण जिला अध्यक्ष चंचल पाटीदार ने संगठन द्वारा अब तक किए गए कार्यों का विस्तृत रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी संगठन की गतिविधियों को और अधिक मजबूती एवं संगठित रूप में आगे बढ़ाया जाएगा।
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि—
“एसआईआर को संगठन के प्रमुख दायित्व की तरह लेकर घर-घर जाकर मतदाता सूची के शुद्धिकरण में अपना योगदान दें।”
---
🔷 विशिष्ट अतिथियों का विचार व मार्गदर्शन

बैठक में उपस्थित राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश भाजपा महामंत्री डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी तथा जिला प्रवासी प्रभारी श्री हुकुम गुप्ता ने भी एसआईआर अभियान की आवश्यकता, उपयोगिता और देशहित में इसकी प्रासंगिकता पर अपने विचार रखे।

इस अवसर पर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं इंदौर संभाग संगठन प्रभारी श्री रघुवीर सिंह रावत, प्रदेश महामंत्री डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी का भाजपा धार ग्रामीण जिला कार्यालय पर प्रथम आगमन होने पर जिला अध्यक्ष चंचल पाटीदार के नेतृत्व में पुष्पमालाओं से भव्य स्वागत किया गया।
अतिथियों ने भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
---
🔷 कार्यक्रम संचालन एवं आभार

कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष सौरभ ‘काका’ शर्मा ने किया।
आभार प्रदर्शन जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेड़ा द्वारा किया गया।
---
🔷 मंचासीन गण

मंच पर प्रमुख रूप से—

श्री रघुवीर सिंह रावत, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी

डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी, राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश महामंत्री

श्री चंचल पाटीदार, भाजपा धार ग्रामीण जिला अध्यक्ष

पूर्व मंत्री रंजना बघेल

पूर्व सांसद छतरसिंह दरबार

पूर्व जिलाध्यक्ष मोहन भायल

जिला प्रवासी प्रभारी हुकुम गुप्ता

जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेडा

एसआईआर अभियान के जिला संयोजक अंबाराम पाटीदार
---
🔷 विशाल उपस्थिति

बैठक में जनपद अध्यक्ष, जिला पदाधिकारीगण, सभी मोर्चा जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, जनपद प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधिगण, एसआईआर के विधानसभा एवं मंडल प्रभारी सहित बड़ी संख्या में आपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
🔷 उक्त जानकारी ग्रामीण जिला मीडिया प्रभारी विजय राठौर ‘सिंघाना’ द्वारा प्रदान की गई।

52
1052 views

Comment