logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बानीगिरोला में भोग सिंह के प्राचार्य पद पर कार्यभार ग्रहण पर भव्य स्वागत

शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बानी गिरोला में एक गरिमामय कार्यक्रम के बीच श्री भोग सिंह ने प्राचार्य पद का विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद विद्यालय परिसर में संकुल के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यालय के छात्र छात्राओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। स्वागत समारोह के दौरान विद्यालय प्रांगण में सौहार्द्र एवं उत्साह का वातावरण देखने को मिला।

कार्यक्रम के प्रारंभ में संकुल समन्वयक पालसिंग बंजारे ने श्री भोग सिंह की नियुक्ति को संकुल के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व से विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों को नई दिशा और गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि अनुभव एवं कार्यशैली के कारण श्री भोई सर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में प्रमुख भूमिका निभाएँगे।

संकुल समन्वयक पालसिंग बंजारे ने संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में शिक्षण व्यवस्था में निरंतर सुधार और नवाचार की आवश्यकता है, ऐसे समय में भोई सर का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहेगा। शिक्षकों ने आशा व्यक्त की कि उनके मार्गदर्शन में कक्षाओं की गुणवत्ता, विद्यार्थियों की उपलब्धियों तथा सह-शैक्षणिक गतिविधियों में सकारात्मक परिवर्तन दिखाई देंगे।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने यह भी कहा कि विद्यालय की शैक्षणिक प्रगति को गति देने, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों के विस्तार तथा संकुल स्तरीय योजनाओं के क्रियान्वयन में श्री भोग सिंह भोई जी की भूमिका प्रभावी साबित होगी। शिक्षिकाओं ने भी अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय में सहयोग, अनुशासन और टीम भावना को बढ़ावा देने में उनका योगदान अत्यंत उपयोगी होगा।

इस अवसर पर श्री भोग सिंह भोई ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं संकुल परिवार एवं शाला प्रबंध समिति,विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ विद्यालय के विकास, विद्यार्थियों की प्रगति एवं शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि विद्यालय एवं संकुल में नवाचार, तकनीक आधारित शिक्षा और विद्यार्थी-हितैषी वातावरण तैयार करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षक जयंत बारीक द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पटेल, सरपंच प्रतिनिधि भुनेश्वर दास,उप सरपंच बिरेंद्र पटेल, समिति सदस्य प्रकाश पटेल,असरित दास,हेतु पटेल,डेगलाल सहित शिक्षकगण अभिमन्यु चौधरी,मुकेश चौधरी,त्रिलोचन बाघ,रिंकी उपवेजा,प्रज्ञा शर्मा ,नेहा बंजारे,अंकिता साहू,देवेंद्र लोई, सरित मांझी,कश्यप प्रधान,जयप्रकाश साहू, कमलया प्रधान,ममता पाणिग्राही, प्रतिभा चौधरी, अमृता पटेल,ईश्वरी तिवारी, दीपक मिश्रा,वर्षा नंद, विजीता साहू,कमला प्रधान,हृदय राम साव,जयंत बारीक,परिमल प्रधान,जंबू पटेल,लक्ष्मी दिवान,सहित संकुल के सभी छात्र शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारीगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

60
1728 views

Comment