logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

एक कॉल प्रोब्लम सोल करने वाले भाजपा उम्मीदवार अशोक रामजीबाबू असाटी बने मतदारों की पहली पसन्द.

( तिरोड़ा ) आगामी 2 तारीख को तिरोड़ा नगर पालिका चुनाव में भाजपा पार्टी की और से नगराध्यक्ष पद के उम्मीदवार अशोक असाटी अपने अनूठे प्रचार अभियान के कारण मतदाताओं के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं | प्रभाग क्रमांक 7 बेलाटी में पार्षद पद के उम्मीदवार अनिकेत कटरे और निशाताई पटले के लिये चुनाव प्रचार के दौरान स्थानीय नागरिकों ने नगराध्यक्ष पद के उम्मीदवार अशोक असाटी को अपनी समस्याएं बताई |
अशोक असाटी ने जनता की परेशानियां को सुना और तुरंत उनका संज्ञान लिया | उन्होंने मौके पर ही संबंधित व्यक्तियों को सूचित कर इन समस्याओ का तत्काल निराकरण करवाया |
नागरिकों का कहना है कि ऐसा नगराध्यक्ष पद का उम्मीदवार हमने पहली बार देखा है जो हमारी शिकायत सुनता है और तुरंत हल भी निकालता है | हमे ऐसा ही नगराध्यक्ष चाहिए जो कुर्सी पर बैठने से पहले ही काम करना शुरू कर दे !

318
37547 views
2 shares

Comment