logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हेडिंग: पालीवाल हॉल, फिरोजाबाद में आज पहुंचेंगे भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह



समाचार विवरण:
आज 30 नवंबर को जिला फिरोजाबाद के पालीवाल हॉल में भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय विनय रतन सिंह जी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित करने के लिए पहुंच रहे हैं। इस कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। संगठन से जुड़े पदाधिकारी पहले से ही तैयारियों में जुटे हुए हैं और बड़ी संख्या में उपस्थित होने की संभावना जताई जा रही है।

विनय रतन सिंह जी का यह दौरा संगठनात्मक मजबूती और आगामी रणनीति को लेकर बेहद अहम माना जा रहा है। उनके संबोधन में सामाजिक न्याय, संगठन विस्तार और युवाओं की भागीदारी जैसे मुद्दे प्रमुख रहने की उम्मीद है।

रिपोर्टर:
अजय कुमार, फिरोजाबाद

54
11928 views

Comment