logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आप भी अपना #नाम देखें सूची में #हिमाचल प्रदेश में #राशन वितरण में बड़ा #घोटाला सामने आया है। बंद होंगे हजारों राशन कार्ड

तथाकथित सूत्रों से प्राप्त जानकारी हिमाचल प्रदेश में राशन वितरण में बड़ा घोटाला सामने आया है। खाद्य आपूर्ति विभाग की जांच में पता चला है कि 2188 मृत व्यक्तियों के नाम पर भी राशन उठाया जा रहा था। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश सरकार के खाद्य आपूर्ति विभाग ने दी है ।

*घोटाले के मुख्य बिंदु:*

- 12,750 राशन कार्डों में गड़बड़ी पाई गई है।
- 2188 मृत व्यक्तियों के नाम पर राशन उठाया जा रहा था।
- 925 उपभोक्ताओं की उम्र 18 वर्ष से कम या 100 वर्ष से अधिक बताई गई है।
- 7589 सदस्य राशन कार्ड में अनियमितता पाई गई है।
- मंडी जिले में सबसे अधिक 5582 राशन कार्डों में गड़बड़ी पाई गई है।
- सोलन में 2174 और सिरमौर में 1749 कार्डों में गड़बड़ी पाई गई है।

*कार्रवाई:*
- खाद्य आपूर्ति विभाग ने जिला नियंत्रकों को तुरंत जांच शुरू करने को कहा है।
- सभी 12,750 राशन कार्डों की विस्तृत जांच की जाएगी।
- मृत व्यक्तियों के नाम राशन कार्ड से हटाए जाएंगे।
- डुप्लीकेट और बाहरी राज्यों में राशन लेने वाले उपभोक्ताओं की पहचान कर उन्हें बाहर किया जाएगा ।

48
97 views

Comment