logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

स्थानीय लोगों को जमरानी बांध परियोजना में रोजगार की मांग, हरीश पनेरु के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों और युवाओं ने किया कंपनी प्रबंधकों का किया घेराव



हल्द्वानी। पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री एवं प्रमुख राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु के नेतृत्व में जमरानी बांध निर्माण कम्पनी के कार्यालय में ग्रामीण क्षेत्रों के नौजवानों ने उग्र आंदोलन कर घेराव किया। स्थानीय लोगों को सौ प्रतिशत रोजगार देने की मांग उठाई। परियोजना कार्यों के लिए स्थानीय वाहनों को लगाने छोटे व बड़े सभी काम ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को देने तथा ग्रामीण क्षेत्रों जनता को बगैर किसी सिफारिश के देने दलाली प्रथा बंद करने, खनन माफियाओं के दबाव काम न करने सहित कम्पनी के प्रबंध का तीन घंटे तक बंधक बनाए रखा।
परियोजना से जुड़ें हुए लोगों ने दो दिन में इन मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। कहा कि परियोजना प्रबंधन को पितृ शोक हुआ है। इस लिए दो दिन का समय दिया जा रहा है।
राज्य आंदोलनकारी केदार पलड़िया एवं रॉकी ब्रजवासी ने कहा है कि स्थानीय लोगों की अनदेखी नहीं होने दियी जायेगी। इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य हरीश पलड़िया, अमिया डहरा क्षेत्र पंचायत सदस्य नवीन पांडे, मृदुल शाह, प्रकाश आर्य, प्रधान डहरा मनोज चनौतिया, संजय पलड़िया ललित भट्ट, मोहित महरा, हिमांशु महरा, सरपंच रोशिल खष्टी दत्त पाण्डेय, सुमित महरा, मनीष दुमका, सुमित आर्य, उमेश पांडे, पूरन पलड़िया, भैरव दत्त पलड़िया, कमलेश पलड़िया, सुमित रावत, छात्र नेता विकास पांडे, भुवन चंद्र पलड़िया, राजकुमार पाण्डे, अजय महरा, पवन महरा, मयंक महरा, कमलेश पलड़िया, कमल पांडे, गणेश दत्त भट्ट, राजू पांडे, ललित मोहन, बबलू महरा और भगवान महरा सहित सैंकड़ों लोगों ने प्रदर्शन में शामिल हुए।

59
1511 views

Comment