logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

दिल्ली नगर निगम उपचुनाव नतीजे

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 12 वार्डों में हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। भारतीय जनता पार्टी ने सात सीटों पर जीत दर्ज की है जबकि आम आदमी पार्टी ने तीन सीटों पर, कांग्रेस ने एक सीट और ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक के खाते में एक सीट आई है। आप के बागी विधायक के प्रत्याशी चांदनी महल जीत पर जीत गए हैं।ढिचाऊं कलां सीट पर भाजपा जीती।संगम विहार सीट पर कांग्रेस के सुरेश चौधरी जीते।पहले भाजपा के कब्जे में रही मुंडका वार्ड पर आम आदमी पार्टी और संगम विहार वार्ड में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है।द्वारका बी सीट से 9100 मतों से भाजपा प्रत्याशी मनीषा सहरावत जीतीं।दक्षिणपुरी सीट पर आम आदमी पार्टी जीती है। विनोद नगर सीट पर भाजपा प्रत्याशी सरला चौधरी 1769 वोट से जीती हैं।शालीमार बाग से भाजपा प्रत्याशी अनीता जैन 10,101 वोट से जीतीं।दिचाऊं सीट से भाजपा प्रत्याशी रेखा रानी जीतीं।ग्रेटर कैलाश वार्ड 173 से भाजपा प्रत्याशी अंजुम मंडल ने जीत दर्ज की।चांदनी चौक में भाजपा ने 1182 वोट से जीत दर्ज की।मुंडका सीट पर आम आदमी पार्टी जीती।

72
803 views

Comment