logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शाहदरा जिला विकास समिति द्वारा जनसुनवाई।

उत्तरी पूर्वी दिल्ली
आइमा मीडिया
शाहदरा जिला विकास समिति ने शाहदरा जिला सभागार में एक जन सुनवाई का आयोजन किया । जिस में मुख्य रूप से नशा से सम्बंधित जनता की शिकायतों को सुना गया। उल्लेखनीय है कि दिल्ली की मुख्य मंत्री श्री मति रेखा गुप्ता ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि किसी भी स्थिति में नशा से सम्बंधित शिकायतों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। तथा जिला स्तर पर जन सुनवाई करके इस प्रकार की समस्याओं को सुना जाएगा। तथा जिला प्रशासन सभी विभागों के साथ मिलकर इस प्रकार की शिकायतों पर कार्यवाही करेगी। आज इसी सन्दर्भ में इस जन सुनवाई का आयोजन किया गया था।
आज की जन सुनवाई में शाहदरा जिला के जिलाधिकारी श्री शैलेन्द्र सिंह परिहार,ADM श्री राजीव रंजन, SDM शाहदरा, SDM विवेक विहार तथा MCd, पुलिस, इहबास हॉस्पिटल,Cdmo शाहदरा जिला के अधिकारियों ने , तथा जनता ने भाग लिया।
लोगों ने सुन्दर नगरी, सीमा पूरी जैन कॉलोनी,, नन्द नगरी जगहो पर नशीले पदार्थ खुले आम बिकने की शिकायत की। लोगों ने जगह जगह अवैध रूप से चल रहे हुक्का बारों एवं गेस्ट हाउस पर भी नाराजगी प्रकट की।
डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट श्री शैलेन्द्र सिंह परिहार ने सभी शिकायतों पर कार्यवाही करने का आश्वासन जनता को दिया।

दिल्ली सरकार नशे को जड़ से मिटाने के लिए काम कर रही हैं।

इस प्रकार कि जन सुनवाई हर महीने आयोजित की जाएगी, जिसमें विशेष रूप से नशे से सम्बन्धित शिकायतों को सुना जाएगा।

आप सभी क्षेत्रवासियों,RWA, मार्केट एसोसिएशन एवं समाजसेवी संस्थाओं अनुरोध है कि आप भी अवैध रूप से चलने वाले गेस्ट हाउस,हुक्का बारों एवं नशे से संबंधित गतिविधियों को रोकने में हमारा सहयोग करें।

CMO Delhi Rekha Gupta

46
510 views

Comment