logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बागरा भैरवधाम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव

बागरा/जालोर, 5 दिसंबर (रमेश सोलंकी):
बागरा भैरवधाम में आयोजित पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ पड़ा। 1 दिसंबर से प्रारंभ हुए इस भव्य धार्मिक आयोजन का समापन 5 दिसंबर को भैरवनाथ भगवान की प्राण प्रतिष्ठा एवं महाआरती के साथ हुआ।

डूडसी चौराहे स्थित भैरवधाम में भैरवनाथ भगवान की नई मूर्ति स्थापित की गई। यह पूरा आयोजन भैरवधाम के गादीपति विक्रमनाथ महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ। पहले दिन जलयात्रा के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। पांच दिनों तक चले महोत्सव में देशभर के सैकड़ों साधु-संतों, ब्राह्मणों तथा आचार्यों ने शिरकत की।

महोत्सव के दौरान जलयात्रा, महारुद्र यज्ञ, ग्रहहोम, हवन, धान्याधिवास, देव स्नान कर्म, पिंडिकाधिवास, न्याय विधि, मानक स्तंभ स्थापना, तोरण वंदना तथा प्रतिष्ठा कर्म जैसे सभी वेद-विधान अनुसार धार्मिक अनुष्ठान किए गए। भक्तों के लिए विशाल पांडालों में दर्शन, बैठने और महाप्रसाद की विशेष व्यवस्था की गई थी।

मुख्य दिन 5 दिसंबर को
पूर्वाह्न 10:11 बजे प्रतिष्ठा कर्म आयोजित हुआ, जिसके तहत मुख्य कलश शिखर स्थापना, अमर ध्वजा स्थापना, अभिषेक एवं पूर्णाहुति की गई। इसके बाद भव्य महाआरती संपन्न हुई। कार्यक्रम के दौरान हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया।

एक लाख से अधिक भक्तों की उपस्थिति
पांच दिवसीय महोत्सव में करीब एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए और महाप्रसादी का लाभ लिया। भैरवनाथ भगवान के भक्तों ने इसे ऐतिहासिक और अविस्मरणीय आयोजन बताया।

दो वर्ष पहले रखी गई थी भैरवधाम की नींव
विक्रमनाथ जी के अखाड़ा भैरवधाम की नींव 22 फरवरी 2023 को रखी गई थी। तब से यहां विशाल मंदिर एवं धाम के निर्माण कार्य निरंतर जारी रहे, जो अब पूर्ण होकर भव्य रूप में तैयार हो चुका है।
विक्रमनाथ महाराज, ब्रह्मलीन पीर शांतिनाथ महाराज भैरुनाथ जी अखाड़ा जालोर के शिष्य हैं। वे लंबे समय से पाली जिले के सोनाणा खेतलाजी क्षेत्र में तपस्या कर रहे थे, जहां पीर शांतिनाथ महाराज का धूना स्थित है।

45
663 views

Comment