logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

तंग रास्ता, डीजे नाइट और ताक पर नियम... गोवा अग्निकांड में 25 मौतों का जिम्मेदार कौन?

Goa Nightclub Fire:
गोवा के एक नाइट क्लब में भीषण आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई। घटना उत्तरी गोवा के अरपोरा में स्थित 'बर्च बाय रोमियो लेन' नामक क्लब में हुई, जहां 'बॉलीवुड बैंगर नाइट' का आयोजन होना था। आग डांस फ्लोर से शुरू हुई और तेजी से फैल गई। संकरे रास्ते के कारण दमकल की गाड़ियां समय पर नहीं पहुंच सकीं।

1- गोवा के नाइट क्लब में डांस फ्लोर से उठीं थीं आग

2- नीचे मौजूद किचन में गए लोग अंदर फंसे

3- क्लब पर नियमों के उल्लंघन का आरोप

डिजिटल डेस्क, गोवा |
गोवा का नाम सबसे सुरक्षित टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स की फेहरिस्त में शुमार है। मगर, बीती रात गोवा में जो हुआ वो पहले कभी नहीं हुआ था। पर्यटकों से भरे नाइट क्लब में अचानक आग (Goa Nightclub Fire) लग गई। आग की लपटों में कई लोग जिंदा जल गए। ज्यादातर लोगों की मौत दम घुटने के कारण हुई।

गोवा पुलिस के अनुसार, इस हादसे में 25 लोगों की मौत हुई है और 6 लोग घायल हैं। नाइट क्लब में आग की लपटें डांस फ्लोर से उठी थीं। आग बुझाने के लिए कई लोग नीचे बने किचन की तरफ भागे और वहीं फंसे रह गए। आग की लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिसमें कई जिंदगियां स्वाहा हो गईं।

डीजे नाइट के लिए उमड़ रही थी भीड़
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि गोवा के अरपोरा में स्थित 'बर्च बाय रोमियो लेन' नाइट क्लब राजधानी पणजी से महज 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह क्लब रात को लगभग 1 बजे शुरू होता है। हादसे के दौरान क्लब में लगभग 100 लोग मौजूद थे। 1 बजने में समय था, इसलिए लोग धीरे-धीरे क्लब में इक्ट्ठा हो रहे थे।

बर्च बाय रोमियो लेन' क्लब के इंस्टाग्राम पेज के अनुसार शनिवार की रात को क्लब में 'बॉलीवुड बैंगर नाइट' का आयोजन होना था। इसके लिए क्लब में डीजे और डांसर भी आने वाले थे। 1 बजे से डीजे नाइट की शुरुआत होनी थी। हालांकि, इससे पहले 12:04 बजे ही हादसा हो गया।

शैलेन्द्र सिंह, गोवा

42
43 views

Comment