logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

एसटी एससी ओबीसी संगठनों की संयुक्त प्रेस वार्ता में भोपाल आंदोलन की घोषणा 5 लाख लोग होंगे शामिल



भोपाल में 18 जनवरी को होगा
IAS संतोष वर्मा के समर्थन में
“संविधान बचाओ – आरक्षण बचाओ” जन आक्रोश महाआंदोलन"

आज आयोजित संयुक्त प्रेस वार्ता में जयस राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट लोकेश मुजाल्दा ने बताया कि एसटी/ एससी/ओबीसी वर्गों के समस्त सामाजिक व जनसंगठनों ने एकमत होकर यह घोषणा की कि 18 जनवरी 2026, रविवार को भोपाल (मध्य प्रदेश) में “संविधान बचाओ – आरक्षण बचाओ” जन आक्रोश महा जनआंदोलन आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर सभी संगठनों ने संविधान की रक्षा और सामाजिक न्याय को सशक्त बनाने का संकल्प लिया। प्रेस वार्ता में यह स्पष्ट किया गया कि यह आंदोलन पूरी तरह संवैधानिक, शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से किया जाएगा।

अजाक्स के प्रांताध्यक्ष IAS संतोष वर्मा के समर्थन में आयोजित इस आंदोलन का उद्देश्य संविधान आधारित व्यवस्था को मजबूत बनाना और वंचित वर्गों की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाना है।

महाआंदोलन के प्रमुख उद्देश्य इस प्रकार हैं:
• IAS संतोष वर्मा कोई भी कार्यवाही नहीं की जाये
• ST/SC/OBC वर्ग के बैकलॉग पदों पर शीघ्र भर्ती कि जाय
• पदोन्नति में आरक्षण को पुनः प्रभावी रूप से लागू करना
• 13% OBC होल्ड समाप्त कर न्यायसंगत प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना
• जनसंख्या अनुपात में भागीदारी का अधिकार देना
• संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के प्रति अनर्गल टिप्पणी करने वालों पर सख्त कानूनी कार्यवाही की मांग
• संविधान के विरुद्ध अनर्गल बयानबाजी करने वालों पर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करने की मांग
• एक वर्ग विशेष द्वारा IAS संतोष वर्मा के बयान को तोड़ मरोड़कर मीडिया के सामने रखकर प्रदेश का सामाजिक समरसता का माहौल खराब कर रहे हैं उन पर कार्यवाही करना।

प्रेस वार्ता में जयस राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट लोकेश मुजाल्दा ने यह भी बताया कि प्रदेशभर में संविधान जागरूकता अभियान चलाकर आमजन को इस आंदोलन से जोड़ा जाएगा और भोपाल पहुँचने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

सभी संगठनों ने दोहराया कि देश का शासन संविधान से चलता है और सदैव संविधान के अनुसार ही चलता रहेगा।
आज कि प्रेस वार्ता में जयस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट लोकेश मुजाल्दा, ओबीसी महासभा के राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य कमलेन्द्र सिंह महेंद्र लोधी,माझी आदिवासी समाज के आनंद रायकवार, भीम आर्मी अहिरवार समाज, कुशवाह समाज, लोधी समाज, सहित सामाजिक संगठन एवं जयस छात्र संगठन,। अजाक्स छात्र संगठन, नाजी संगठन शामिल हुए।

44
6996 views

Comment