logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

SIR In UP: 'अपात्र मतदाता सूची में न रहें शामिल', सीएम ने एसआईआर पर दिखाई कड़ाई

अलीगढ़ । जनप्रतिनिधियों को बूथों पर जाकर शत-प्रतिशत गणना प्रपत्र भरवाने के लिए कहा गया है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी गणना प्रपत्र पूरी तरह से भरे जाएं। जनप्रतिनिधियों को इस कार्य में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, ताकि कोई भी प्रपत्र अधूरा न रहे।
 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी रविवार को अपने एक दिवसीय अलीगढ़ दौरे पर पहुंचे। उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में अलीगढ़ मंडल के चारों जिलों अलीगढ़, हाथरस, एटा और कासगंज के जनप्रतिनिधियों व भाजपा पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस बैठक का मुख्य केंद्र बिंदु रहा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआइआर), जिसके प्रति मुख्यमंत्री ने गंभीरता व सख्ती दोनों का संकेत दिया।
मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिया कि 11 दिसंबर तक पारदर्शी मतदाता सूची तैयार करने के लिए फार्म भरवाने पर विशेष ध्यान दिया जाए। मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी कि अपात्र या मृतक व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में न बने रहें। ऐसे नामों को तत्काल हटाया जाए। उन्होंने कहा कि कोई भी ऐसा व्यक्ति जो गांव में निवास नहीं करता या जिनका देहांत हो चुका है, उनके नाम सूची में बने रहना चुनाव प्रक्रिया के साथ अन्याय है।

योगी ने यह भी कहा कि विवाह समारोहों व सामाजिक आयोजनों के इस व्यस्त मौसम में पार्टी पदाधिकारियों को अपनी प्राथमिकताएं तय करनी होंगी। उन्होंने सुझाव दिया कि निजी कार्यक्रमों में प्रतिनिधित्व के लिए अन्य लोगों को भेजा जाए। स्वयं एसआईआर अभियान में अधिक समय दिया जाए। सीएम ने कहा कि पारदर्शी व अद्यतन मतदाता सूची लोकतंत्र की मजबूती का आधार है, इसलिए इसे किसी भी स्थिति में हल्के में न लिया जाए।
संवाददाता हेमंत वर्मा इगलास।

20
748 views

Comment