logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कोविड -19 के संक्रमण से अपने माता- पिता को खोने वाले बच्चों को दिया जायेगा प्रतिमाह 3000 रु भरण भत्ता

देहरादून।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने की उत्तराखंड में वात्सल्य योजना की घोषणा।

योजना उन अनाथ बच्चों के लिए है जिन्होंने कोविड -19 के संक्रमण से अपने माता- पिता को खोया है।

ऐसे अनाथ बच्चों की आयु 21 वर्ष होने तक उनके भरण पोषण, शिक्षा एवं रोजगार के लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था करेगी राज्य सरकार।

बच्चों को दिया जायेगा प्रतिमाह 3000 रुपए भरण- पोषण भत्ता।

अनाथ बच्चों की पैतृक संपत्ति के लिए बनाये जायेंगे नियम।

बच्चों के वयस्क होने तक उनकी पैतृक संपत्ति को बेचने का अधिकार नहीं होगा किसी को, जिलाधिकारी करेंगे मॉनिटरिंग।

जिन बच्चों के माता- पिता की मृत्यु कोविड -19 संक्रमण के कारण हुई उन बच्चों को राज्य सरकार की सरकारी नौकरियों में मिलेगा 05 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण।

ऐसे बच्चों को भी प्रतिमाह दिया जाएगा 3000 रुपए का भरण -पोषण भत्ता जिनके परिवार में कमाने वाला एकमात्र मुखिया था और कोविड -19 से मृत्यु हुई।

127
20396 views

Comment