logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बागरा के निकट बाकरा रोड पर कार-वैन की भिड़ंत, दोनो वाहन चालक घायल

बागरा/ कस्बे के निकटवर्ती बाकरा रोड पर बुधवार सुबह एक कार और सवारी वैन की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना की सूचना मिलते ही बागरा पुलिस थाने से सहायक उप निरीक्षक मूलाराम मय जाप्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया तथा दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू की।

घायलों में वैन चालक रामताराम पुत्र देसाजी मेघवाल (उम्र 45 वर्ष), निवासी रेवत (जालौर) तथा कार चालक गजेंद्र सिंह पुत्र किशोर सिंह राजपुरोहित, निवासी नून शामिल हैं। दोनों का उपचार जारी है।

19
1132 views

Comment