logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

Goa Night Club Fire: गोवा अग्निकांड के बाद थाईलैंड में छिपे थे लूथरा ब्रदर्स, फिर सात समंदर पर कैसे दबोचे गए? इनसाइड स्टोरी

Goa Night Club Fire: गोवा अग्निकांड के बाद थाईलैंड में छिपे थे लूथरा ब्रदर्स, फिर सात समंदर पर कैसे दबोचे गए? इनसाइड स्टोरी

Goa Night Club Fire: गोवा नाइट क्लब अग्निकांड के मुख्य आरोपी लूथरा ब्रदर्स पर शिकंजा कस गया है. गोवा नाइट क्लब फायरकांड के बाद लूथरा ब्रदर्स यानी सौरभ और गौरव लूथरा थाईलैंड भाग गए थे. अब भारतीय जांच एजेंसियों ने थाई पुलिस के साथ मिलकर लूथरा ब्रदर्स को पकड़ लिया है. आज यानी गुरुवार सुबह रेड मारकर दोनों भाई को दबोचा गया. अब उन्हें आज या कल तक भारत लाया जाएगा. गोवा नाइट क्लब अग्निकांड में 25 लोगों की मौत हो गई थी.

Goa Night Club Fire: गोवा नाइट क्लब अग्निकांड में भारत को बड़ी सफलता मिली है. गोवा ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइट क्लब फायरकांड के मुख्य आरोपी को दबोच लिया गया है. थाईलैंड के फुकेत स्थित एक होटल से लूथरा ब्रदर्स को पकड़ा गया है. अब उन दोनों भाइयों को भारत लाने की प्रक्रिया हो रही है. सूत्रों का कहना है कि आज शाम या कल तक लूथरा ब्रदर्स को भारत लाया जा सकता है. लूथरा ब्रदर्स यानी सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा अग्निकांड के बाद से ही फरार थे. वे थाईलैंड के फुकेत में छिपे थे. शनिवार की रात को गोवा नाइट क्लब अग्निकांड में 25 लोगों की मौत हो गई थी. मरने वालों में ज्यादातर क्लब के स्टाफ थे. गोवा पुलिस ने पासपोर्ट सस्पेंड करने की सिफारिश की थी. अधिकारियों की मानें तो हिरासत में लेने के बाद दोनों को फुकेट में डिटेंशन सेंटर ले जाया गया है, और भारतीय टीमों ने थाई अधिकारियों से संपर्क किया है क्योंकि उनकी वापसी सुनिश्चित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. हालांकि, सात समंदर पार लूथरा ब्रदर्स को पकड़ना इतना आसान नहीं था. चलिए जानते हैं कि आखिर कैसे लूथरा ब्रदर्स थाईलैंड से पकड़े गए हैं.

30
716 views

Comment