logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शौर्य दिवस पखवाड़ा अंतर्गत निकाली बाहन रैली

*शौर्य दिवस पखवाडा अंतर्गत निकली वाहन रैली*

संवाददाता गजेन्द्र सिंह दांगी

*मप्र विदिशा कुरवाई!* गुरुवार को विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के तत्वावधान में मुरलीधर मंदिर से वाहन रैली निकाली गयी जो मेनमार्केट होते हुए ब्राह्मण मोहल्ला बीना तिराहा ,मालीपुरा होते हुए पुनः मुरलीधर मंदिर पहुंची जहां रैली का समापन हुआ। कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रांत गौ रक्षा प्रमुख नीलेश जी अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 6 दिसंबर 1992 को अयोध्या में कारसेवकों ने कलंक का ढांचा ढहाया था और भव्य राम मंदिर बनाने का मार्ग प्रशस्त किया था तभी से हिन्दू समाज गीता जयंती पखवाड़े में शौर्य दिवस मनाता है। आज उसी स्थान पर भव्य राम मंदिर बनकर तैयार हो गया है। कार्यक्रम में विभाग संयोजक सचेंद्र जी यादव जिला सह संयोजक अन्नू जी यादव जिला सह संयोजक मंजीत तिवारी जिला उपाध्यक्ष रंधीर जी रघुवंशी जिला अखाड़ा प्रमुख मिंटू जी परिहार प्रखंड अध्यक्ष ऋषभ ठाकुर प्रखंड उपाध्यक्ष गजेन्द्र ठाकुर प्रखंड मंत्री योगेन्द्र पवार प्रखंड संयोजक मनोज दांगी ,एवं प्रखंड खंड ,नगर एवं ग्राम के कार्यकर्ता समस्त सनातन प्रेमी उपस्थित रहे।

35
347 views

Comment