logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जन प्रतिनिधि इंदौर रिपोर्टर संजय पांडेय इंदौर मध्यप्रदेश से *महापौर ने किया मालवा मिल कम्युनिटी हॉल का भूमिपूजन* महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव द्वारा

जन प्रतिनिधि इंदौर रिपोर्टर संजय पांडेय इंदौर मध्यप्रदेश से *महापौर ने किया मालवा मिल कम्युनिटी हॉल का भूमिपूजन*

महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव द्वारा झोन 9, वार्ड 47 में प्रस्तावित मालवा मिल कम्युनिटी हॉल प्रोजेक्ट के तहत आज कुशाभाऊ ठाकरे कम्युनिटी हॉल का भूमि पूजन किया गया।यह हॉल 6.25 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा।

भूमि पूजन कार्यक्रम में महापौर परिषद सदस्य एवं क्षेत्रीय पार्षद श्री नंदकिशोर पहाड़िया, झोनल अधिकारी श्री अभिषेक सिंह, निगम अधिकारियों एवं वार्ड के बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

लगभग 49,700 वर्ग फीट क्षेत्र में बनने वाले इस भवन में ग्राउंड + 2 फ्लोर एवं टेरेस शामिल होंगे। ग्राउंड फ्लोर पर दुकानें व पार्किंग, ऊपरी मंजिलों पर आधुनिक हॉल और अतिथि कक्ष, तथा टेरेस पर रेस्टोरेंट बनाया जाएगा।

परियोजना से क्षेत्रवासियों को बहुउद्देश्यीय, आधुनिक सामुदायिक सुविधा उपलब्ध होगी और स्थानीय आर्थिक व सामाजिक गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा।

30
2080 views

Comment