logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रामपुर के मसवासी में सफाई कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन।

रामपुर के मसवासी क्षेत्र में सफाई कर्मचारियों का धरना तीसरे दिन भी जारी है। सफाई कर्मचारी एक बजरंग दल नेता द्वारा की गई मारपीट के विरोध में नगर पंचायत कार्यालय पर प्रदर्शन कर रहे हैं।
उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर संघ के बैनर तले सोमवार को भी कर्मचारियों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदेश महासचिव दीप सिंह राही ने कहा कि पुलिस प्रशासन आरोपी बजरंग दल नेता पर कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंनेआरोपी बजरंग दल नेता पर कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक उचित कार्रवाई नहीं होगी, सफाई कार्य बंद रहेगा। उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप है। सड़कों पर कूड़े के ढेर लग गए हैं। सार्वजनिक शौचालय बंद होने से स्थानीय लोगों और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
संविदा सफाई कर्मचारियों का आरोप है कि पुलिस प्रशासन सत्ता पक्ष के दबाव में विहिप नेता को बचाने का प्रयास कर रहा है। धरने में सोमपाल वाल्मीकि, मनोज कुमार, राजीव शर्मा समेत कई कर्मचारी शामिल हैं। महिला कर्मचारियों में सीमा, सुमन, विमला, अनिता, नीतू, गीता, शोभा और रेखा मौजूद रहीं।

45
64 views

Comment