logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पूर्णिया: आयुष्मान आरोग्य मंदिर चकवा का राष्ट्रीय टीम ने किया गहन ||

पूर्णिया: - आयुष्मान आरोग्य मंदिर चकवा का राष्ट्रीय टीम ने किया गहन निरीक्षण पूर्णिया :- जिले के डगरुआ अनुमंडल स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर चकवा का शनिवार को राष्ट्रीय स्तर की दो सदस्यीय विशेषज्ञ टीम ने गहन निरीक्षण किया। टीम में डॉ. आसिश साहु (ओडिशा) और डॉ. तरनुम सिद्दीकी (वाराणसी) शामिल थे।निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र की सभी प्रकार की सुविधाओं—जैसे चिकित्सा उपकरण, दवाइयां, स्टाफ व्यवस्था और मरीज सुविधाओं—की विस्तृत जांच की गई। जांच रिपोर्ट में सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।टीम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोगों को और अधिक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य समिति से डीपीएम सौरेंद्र दास, डीसी-क्यूए डॉ. अनिल कुमार शर्मा, डीपीसी सुधांशु शेखर, शिवशेखर आनंद, यूनिसेफ की जिला प्रतिनिधि तान्या, डगरुआ के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित चिकित्सा अधिकारी मौजूद रहे।यह निरीक्षण आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। जिला प्रशासन ने केंद्र की सुविधाओं को मजबूत करने का आश्वासन दिया है।

38
729 views

Comment