logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

समाज के अंतिम छोर तक सेवा को प्रशस्त करने वाले सेवा भावियों का इलेक्ट्रम सेवा रत्न से सम्मान

इलेक्ट्रम इंस्टीट्यूट, बैतूल में समाज सेवा, प्रकृति संरक्षण एवं मानवीय मूल्यों को समर्पित व्यक्तित्वों का सम्मान समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर सेवा कार्य करने वाले समाजसेवियों को “इलेक्ट्रम सेवा रत्न” सम्मान प्रदान किया गया। सम्मान प्रतीक रूप में गौ गोबर एवं पवित्र नदियों की मिट्टी से निर्मित चरणों के माध्यम से किया गया, जो भारतीय संस्कृति, गौ संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है।

कार्यक्रम में श्री हेमंत दुबे एवं उनकी टीम को प्रकृति संरक्षण एवं पॉलीथिन मुक्त बैतूल अभियान के लिए सम्मानित किया गया। डॉ. नितिन देशमुख को चिकित्सा सेवा, सुश्री हर्षिता मानकर को नारी सशक्तिकरण, श्री दीपक मालवी को अनाथजनों की मृत्यु के उपरांत अंतिम संस्कार सेवा, तथा श्री संजय द्विवेदी को सेवा कार्यों में योगदान हेतु इलेक्ट्रम सेवा रत्न से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री उत्तमराव गायकवाड़, जो लंबे समय से मां ताप्ती सेवा, गौ माता संरक्षण एवं गायत्री परिवार से जुड़े हैं, तथा अनिरुद्ध गुरुजी, जो जैविक खेती एवं मां ताप्ती सेवा में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं, उपस्थित रहे। मुख्य अतिथियों ने विद्यार्थियों को सेवा, प्रकृति संरक्षण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।

समारोह के समापन अवसर पर इलेक्ट्रम इंस्टीट्यूट बैतूल के डायरेक्टर सुस्मित बन्सोड एवं अचित पाठक द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। यह आयोजन समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा की भावना को सशक्त करने वाली एक प्रेरणादायी पहल के रूप में सराहा गया।

18
875 views

Comment