logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भारतीय जनता पार्टी नव नियुक्त जिला अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने स्वागत किया गया।

सूरतगंज बाराबंकी।सुप्रसिद्ध पौराणिक तीर्थ स्थल लोधेश्वर महादेवा में भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष बाराबंकी राम सिंह वर्मा उर्फ भुल्लन वर्मा सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ लोधेश्वर महादेव पहुंचे। भाजपा द्वाकार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगोंरा नव नियुक्त जिला अध्यक्ष का मंदिर प्रांगण में गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया। नव नियुक्त जिला अध्यक्ष कार्यकर्ताओं के साथ मंदिर गर्भ गृह में पहुंचकर लोधेश्वर महादेव का जलाभिषेक व दर्शन पूजन पंडित लवकुश शास्त्री के द्वारा कराया गया, लोधेश्वर महादेव का जलाभिषेक का दर्शन पूजन कर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ने लोधेश्वर महादेव से नव दायित्व निर्वहन व जगत कल्याण की कामना का आशीर्वाद लिया। भाजपा जिला अध्यक्ष के लोधेश्वर महादेव की धरती पर जिला अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया हर हर महादेव व जय श्री राम के जयकारों से मंदिर प्रांगण हुआ गुंजायमान। गणेशपुर किन्नर गद्दी की मालकिन ललिता तिवारी ने सहयोगियों के साथ नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष का लोधेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में माल्यार्पण कर स्वागत किया।इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख सूरतगंज आशीष सिंह, सूरतगंज ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भाजपा जिला उपाध्यक्ष शेखर हयाहरण भाजपा महादेव मंडल अध्यक्ष अमित सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य विनय वर्मा कंदरवल, बजरंग दल जिला सहसंयोजक विनय वर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता महेश तिवारी, अमित अवस्थी, दुर्गेश सिंह, अजय सिंह टिहुर्की,गणेशपुर किन्नर गद्दी की मालकिन ललिता तिवारी,श्रवण शुक्ला,क्षेत्र पंचायत सदस्य सतीश यादव,रवि चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष महादेव शैलेंद्र सिंह, अनिल अवस्थी ,मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा विमल द्विवेदी, अशोक शुक्ला रंजीत कौशल सहित भाजपा कार्यकर्ताओं व स्थानीय नागरिकों के साथ सैकड़ो की संख्या में समर्थक मौजूद रहे।

49
1257 views

Comment