logo

क्षत्रिय करणी सेना में सुरेंद्र सिंह नरुका (बडेर) राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी पद पर मनोनित।

जयपुर। क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत, नवयुवक राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह राणा, राष्ट्रीय उपाध्य्क्ष भँवर सिंह नरुका के निर्देशानुसार सुरेंद्र सिंह नरुका (बडेर) को राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पद पर मनोनित किया है। सुरेंद्र सिंह नरूका को अहम जिम्मेदारी सौंपने के बाद संगठन ने आशा और उम्मीद जताई की आप इस पद की गरिमा और सम्मान को बनाए रखते हुए संगठन द्वारा दी गई इस नई जिम्मेदारी को बखूबी से निभाते हुए आपके निर्देश और नेतृत्व में संगठन की मजबूती में अपना पूर्ण योगदान देंगे। नरूका को राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी बनने पर उनके शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी।

12
540 views