logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हनुकृपा सुंदरकांड मंडल, उदयपुर ने मनाया वार्षिकोत्सव !

कल दिनांक 14 दिसम्बर रविवार को मंडल सदस्यों का स्नेह मिलन समारोह में मधुवन फार्म, डांगीयो का गुड़ा में आयोजित हुआ।*
*समारोह में सभी मंडल सदस्यों द्वारा विभिन्न खेल एवं मनोरंजक कार्यक्रम हुए, जिसमे सभी सदस्यों द्वारा आनंद लिया गया। सर्व प्रथम अल्पाहार के बाद फोटो शेषन, ग्रुप गेम में क्रिकेट, बैडमिंटन, सितोलिया एवं अन्य खेल हुए, तत्पश्चात कपल डांस हुए, ग्रुप डांस हुए, लकड़ी की काठी काठी पे घोड़ा का कॉमेडी मंचन हुआ
*रैपिड सॉन्ग में योगेश जी व्यास ने कार्यक्रम में आनंद ले रहे सभी प्रतिभागी के ऊपर म्यूजिकल कॉमेडी करते हुए माहौल को आनंद दायक बनाया। महिला शक्ति ने भी स्वरुचि गीत संगीत खेल का भरपूर आनंद लिया।*
*मनोरंजन कार्यक्रम के पश्चात मंडल की पुरुष वर्ग के साथ महिलाओं को भी सम्मिलित कर मंडल में होने व्यवस्थाओं पर चर्चा में अपने अपने सुझाव एवं विचार व्यक्त किए।* अंत में कार्यक्रम संयोजक श्रीमान योगेश जी व्यास द्वारा हार्दिक आभार व साधुवाद ज्ञापित किया! यह जानकारी मंडल सदस्य बहादुर सिंह राणा ने दी !

48
3121 views

Comment