logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

चित्रांश समिति ने बेसहारा लोगों के बीच बांटे कंबल


आरा (भोजपुर)। चित्रांश समिति के द्वारा बेहद जरूरतमंद और बेसहारा लोगों को सर्दी से बचने हेतु प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी कंबल वितरण कार्यक्रम डॉ. शालिनी सिन्हा के निवास स्थान बस स्टैंड रोड आरा में डॉ. शालिनी सिन्हा एवं श्रीमती बीना देवी के संयुक्त तत्वधान में असहाय लोगों को कंबल वितरण किया गया। इस अवसर पर संयोजक डॉ. के एन सिन्हा ने कहा कि चित्रांश समिति हर साल कम्बल वितरण का आयोजन करता है क्योंकि, कड़ाके की सर्दी में हमारा दायित्व बनता है कि हम समाज के जरूरतमंदों की सेवा करें ताकि उनको कड़ाके की ठंड में राहत मिल सके, वहीं संस्था के सह संयोजक कुमार निर्मल उर्फ सुधीर जी ने कहा कि चित्रांश समिति सालों भर कोई ना कोई सार्थक और जनउपयोग कार्य करता है इसके पहले हम लोगों ने जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीन का वितरण किया था। और आज सर्दी से बचने के लिए सैकड़ो लोगों को कंबल वितरण किया जा रहा है, आगे भी यह अभी अभियान चलता रहेगा। कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष डॉ. ब्रजेश कुमार तथा सचिव श्री सूरज कुमार और उपाध्यक श्री तारकेश्वर शरण सिन्हा धन्यवाद ज्ञापन चर्म रोग विशेषण डॉ. राजीव रंजन ने किया। कंबल वितरण कार्यक्रम में आनंद मोहन सिन्हा, कोषाध्यक्ष यमुना प्रसाद, डॉक्टर प्रतीक कुमार, डॉक्टर बालाजी, डॉ विवेक राज ,शंकर कुमार श्रीवास्तव, डॉक्टर ए. बी. सहाय, टीम सहायक संतोष सहाय, सदन जी, अनिकेत के अलावा चित्रांश समिति के डॉक्टर रमेश कुमार सिन्हा,महासचिव सत्येंद्र स्नेही, सचिव सूरज कुमार श्रीमती कुंदन सिन्हा,रागिनी कुमारी,आकृति कुमारी,श्री बुलगानी जी और रणधीर कुमार उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. के. एन. सिन्हा एवं डॉक्टर राजीव रंजन ने दिया।

52
1341 views

Comment